MP ka mausam: भोपाल इंदौर ग्वालियर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, पूर्वी-उत्तरी हिस्से में 4 सिस्टम एक्टिव
MP ka Mausam: मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और मानसून ट्रफ लाइन की वजह से 22 जिलों में शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार श्योपुर और शिवपुरी में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, 11 अगस्त से बारिश की एक्टिविटी घट जाएगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
शनिवार को जिन 22 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है, उनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, सागर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, मऊगंज और सतना शामिल हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई, जहां हुई वहां भी बहुत कम पानी गिरा। शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सीधी में 41 मिली मीटर पानी गिर गया। बालाघाट के मलाजखंड एवं दमोह में 18, धार में 16, खंडवा में 13, रीवा में 10, सागर में 9, इंदौर में 5, सतना एवं मंडला में 4 सिवनी में 3,उमरिया में 2, गुना में 1, बैतूल एवं खजुराहो में 0.4, जबलपुर में 0.2 मिलीमीटर पानी गिरा।
प्रदेश के मौसम में हो रहे बदलाव के पीछे दक्षिणी झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बताया जा रहा है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में भी एक प्रभावी चक्रवात मौजूद है।
वहीं, मानसून द्रोणिका बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है। इन परिस्थितियों के चलते ही मौसम करवट ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications