VIDEO: MP के गृहमंत्री ने मंगलसूत्र के विज्ञापन पर जताई आपत्ति, सब्यसाची को दी 24 घंटे की चेतावनी

भोपाल, 31 अक्टूबर। मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के नए मंगलसूत्र के विज्ञापन से जुड़ा विवाद खत्म नहीं हो रहा है। अब रविवार को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ए़ड पर आपत्ति जताते हुए, सब्यसाची को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने सब्यसाची से एड हटाने को कहा और माफी मांगनी के लिए कहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि अगर सब्यसाची ऐसा नहीं करते तो फिर उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि मंगलसूत्र के विज्ञापन पर हिंदुओं की भावनाओं के आहत होने का आरोप लगा है।

Sabyasachi

यह पहली बार नहीं है जब सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची को अपने मंगलसूत्र के विज्ञापन को लेकर रानीतिक गलियारें से प्रतिक्रिया मिली है, इससे पहले भी भाजपा के एक कानूनी सलाहकार ने सब्यसाची के विज्ञापन के खिलाए एक कानूनी नोटिस जारी किया था। इन दिनों कई ब्रांडेड कंपनियों को लेकर विवाद नजर आया है, इससे पहले फैबइंडिया के 'जश-ए-रियाज', बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के सिएट टायर और डाबर के करवा चौथ के विज्ञापन में एक समलैंगिक जोड़े को दिखाने वाले विज्ञापनों को लेकर विवाद हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Sabyasachi को मंगलसूत्र कलेक्शन विज्ञापन का बोल्‍ड फोटोशूट पड़ा महंगा, मिला लीगल नोटिस

सब्यसाची के मंगलसूत्र विज्ञापन पर आपत्ति जताते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'मैंने (मंगलसूत्र) विज्ञापन देखा है। यह बहुत आपत्तिजनक है। साथ ही इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। मंगलसूत्र का पीला भाग पार्वती का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि काला भाग शिव का प्रतिनिधित्व करता है। मंगलसूत्र का मतलब दाम्पत्य सुख है। मैं पहले भी आपत्तियां उठा चुका हूं। अब मैं डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को व्यक्तिगत रूप से चेतावनी दे रहा हूं और उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दे रहा हूं।' गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा,

फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। अगर 24 घंटे में आपत्तिजनक विज्ञापन नहीं हटाया तो सब्यसाची मुखर्जी के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+