Sabyasachi को मंगलसूत्र कलेक्शन विज्ञापन का बोल्ड फोटोशूट पड़ा महंगा, मिला लीगल नोटिस
मुंबई, 30 अक्टूबर। देश के मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अपने एक विज्ञापन के कारण मुसीबत में फस चुके हैं। उनके मंगलसूत्र कलेक्शन लॉन्चिंग में मॉडल की बोल्ड फोटोज शेयर करने पर एडवोकेटे आशुतोष दूबे ने लीगल नोटिस भेजी है।

Recommended Video
बता दें बीजेपी-महाराष्ट्र पालघर जिले के कानूनी सलाहकार एडवोकेट आशुतोष दुबे ने ये नोटिस भेजा है। उन्होंने स्वयं इसका खुलासा किया फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को "मंगलसूत्र संग्रह विज्ञापन के लिए अर्ध-नग्न मॉडल" का उपयोग करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है।
गौरतलब है कि फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं लेकिन वे अपने उन्दा काम को दिखाने के लिए इस बार कुछ ऐसा कर गए जिसके कारण उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं वो मंगलसूत्र के वल्गर विज्ञापन के कारण जमकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं। यूजर्स उन्हें जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। यूजर्स ये कह रहे हैं कि ये मंगलसूत्र का विज्ञापन है या कामसूत्र का विज्ञापन है।
फैशन डिजाइनर क्रिएशन हमेशा खूबसूरत और यूनिक होते हैं। यही कारण है कि देश ही नहीं विदेश में भी उनकी डिलाइन पसंद की जाती है। सब्यसाची ने हाल ही में ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च किया है और अपने लेटेस्ट मंगलसूत्र कलेक्शन से कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 46 साल की उम्र में एक्टर पुनीत राजकुमार कर गए इतने भलाई के काम, 'भगवान' मानते थे फैंस
फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा-
एक रॉयल बंगाल मंगलसूत्र 1.2- बंगाल टाइगर आइकन VVS हीरे, काले गोमेद और काले तामचीनी के साथ 18 कैरेट सोने में हार, झुमके और सिग्नेट रिंग्स का कलेक्शन। हालांकि जो फोटोज उन्होंने शेयर की उसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मच चुका हैं यूजर्स फैशन डिजाइनर को यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने इन दोनों विज्ञापनों को 'हिंदू धर्म विरोधी' बताया और विवाद बढ़ने पर कंपनियों ने माफी मांगते हुए विज्ञापन वापस ले लिए। इस बीच अब मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गया है। मंगलसूत्र के एड में समलैंगिंक कपल्स भी नजर आ रहे हैं जिसमें दोनों ने मंगलसूत्र पहना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications