MP News: हेलीकॉप्टर से करें उज्जैन-ओंकारेश्वर की यात्रा, कितना लगेगा शुल्क, कैसे होगी बुकिंग, जानिए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के साथ अन्य पर्यटन गंतव्यों तक पहुंच सुगम बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक पर्यटन का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा और पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का स्टेट हैंगर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शुभारंभ किया। पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के तहत मध्य प्रदेश के आध्यात्मिक केंद्रों तक श्रद्धालुओं की पहुंच सुगम होगी।
इस सेवा के माध्यम से श्रद्धालु विशेषकर बुजुर्ग, दिव्यांग प्रदेश के दो ज्योतिलिंग उज्जैन एवं ओमकारेश्वर तथा अन्य धार्मिक स्थलों पर आसानी से पहुँच जाएंगे। योजना के अंतर्गत एक ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर एवं दो सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर होंगे। एक ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर भोपाल में तथा एक-एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर इंदौर तथा उज्जैन में होंगे। बुकिंग मध्य प्रदेश टूरिज्म के पोर्टल, मेक माय ट्रिप, अगोड़ा इत्यादि से ऑनलाइन की जा सकेगी।

पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के पहले यात्री बने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हेलीकाप्टर के माध्यम से पहले धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर एवं उसके बाद उज्जैन पहुंचे। उनके साथ राज्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास विभाग डॉ. प्रतिमा बागरी भी उपस्थित रहें। उज्जैन हेलीपेड स्थल में भी भव्य कार्यकम आयोजित किया गया।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासतों को भी सहेजने और संवारने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हमारे बुजुर्गों ने काफी कठिन समय देखा हैं, जब आक्रांताओं ने हमारे मंदिरों को हानि पहुंचाने का काम किया था, हम सौभाग्यशाली हैं, जो हम हमारे महाकाल बाबा का लोक, भगवान रामलला मंदिर सहित अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का निर्माण होते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ महाकाल लोक के बनने से ही उज्जैन की अर्थव्यवस्था चार गुना बड़ी है।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभारी हूं कि उन्होंने श्रद्धालुओं के धार्मिक पर्यटन स्थलों पहुंच को सरल और सहज बनाने का काम किया हैं। पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभूतपूर्व सौगात है। उन्होंने कहा कि, इंदौर, ओंकारेश्वर, श्री महाकालेश्वर मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों को एक सर्किट के रूप में तैयार किया जा रहा है। जिससे पर्यटक कम समय में सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे। इसी प्रकार प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुंच के लिए पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का भी शुभारंभ किया गया है।
ये भी पढ़े- Railway Update: यात्रीगण ध्यान दें, इंदौर-उज्जैन से चलने वाली ट्रेन निरस्त, ये है कारण
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications