Railway Update: यात्रीगण ध्यान दें, इंदौर-उज्जैन से चलने वाली ट्रेन निरस्त, ये है कारण
होली का त्योहार अब नजदीक है, जहां ऐसे में लोग एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए रेल यातायात का उपयोग करते हैं। वहीं अब पश्चिम रेलवे से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां निकलकर सामने आई है, जहां उज्जैन से चलने वाली ट्रेन को निरस्त किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर नीमच-रतलाम दोहरीकरण कार्य के तहत धोसवास से नामली तक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रतलाम मंडल की दो ट्रेने निरस्त रहेगी।

निरस्त ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
14 मार्च, 2024 से 19 मार्च, 2024 तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 09331 उज्जैन चित्तौड़गढ़ स्पेशल निरस्त रहेगी। 14 मार्च, 2024 से 19 मार्च, 2024 तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 09332 चित्तौड़गढ़ उज्जैन स्पेशल निरस्त रहेगी।
इंदौर-चंडीगढ़ उना हिमाचल तक विस्तारित
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से चलने वाली तथा चंडीगढ़ तक जाने वाली गाड़ी संख्या 19307/19308 इंदौर चंडीगढ़ इंदौर एक्सप्रेस का उना हिमाचल स्टेशन तक विस्तार किया गया है । 14 मार्च, 2024 से इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19307 इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, उना हिमाचल तक जाएगी तथा यह ट्रेन 08.35 बजे उना हिमाचल स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में 15 मार्च, 2024 से चंडीगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 19308 चंडीगढ़ इंदौर एक्सप्रेस, उना हिमाचल से चलेगी। गाड़ी संख्या 19308 उना हिमाचल इंदौर एक्सप्रेस का उना हिमाचल स्टेशन से प्रस्थान 13.50 बजे होगा।
चंडीगढ़ से उना हिमाचल के मध्य साहिबजादा अजितसिंह नगर, मोरिंडा, रूपनगर,आनंदपुर साहिब एवं नांगल डैम स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस विस्तार के साथ ही इंदौर से आनंदपुर साहिब तक यात्रियों को सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। होली का त्योहार नजदिक होने से अब रेल यातायात पर इसका असर दिखाई देगा, जहां लगातार बाहर जाने वाले लोग अब रेल यातायात का उपयोग करेंगे.
ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर को मिला टिकट












Click it and Unblock the Notifications