मंदसौर के पूर्व कलेक्टर, एसपी और एसपी सिटी को सरकार ने किया सस्पेंड

मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं के पंद्रह दिन बाद सरकार ने पूर्व कलक्टर, एसपी और सिटी एसपी को सस्पेंड कर दिया है।

मंदसौर। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के लिए उस समय के एसपी ओपी त्रिपाठी और कलक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने कहा है कि ये दोनों अधिकारी हालात को काबू में नहीं कर पाए। इन दोनों के अलावे सरकार ने सिटी एसपी साई कृष्णा एस थोटा को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पाने के आरोप

कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पाने के आरोप

मध्य प्रदेश सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 2007 बैच के आएएस अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह जो मंदसौर के जिला कलक्टर पद पर थे, उनको निलंबित किया जाता है। जिला कलक्टर के तौर पर श्री सिंह 6 और 7 जून को हुए प्रदर्शनों के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल रहे।

एसपी और सिटी एसपी के निलंबन के आदेश

एसपी और सिटी एसपी के निलंबन के आदेश

ऐसे ही आदेश राज्य के गृह विभाग ने जारी किए हैं जिसके तहत मंदसौर के उस समय एसपी रहे 2009 बैच के आईपीएस अफसर ओपी त्रिपाठी को किसान आंदोलन के दौरान ड्यूटी पर लापरवाही के आरोपों के तहत सस्पेंड किया गया है। उनके बारे में भी आदेश में कहा गया है कि वे लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने में असफल रहे। सरकार ने मंदसौर के पूर्व सिटी एसपी, 2014 बैच के आईपीएस अफसर साई कृष्णा एस थोटा को भी कानून-व्यवस्था संभालने में असफल रहने की बात कहकर निलंबित कर दिया है।

6 जून को पुलिस फायरिंग में 5 किसानों की मौत

6 जून को पुलिस फायरिंग में 5 किसानों की मौत

मंदसौर में 6 जून को किसानों का विरोध प्रदर्शन हिंसक होने के बाद पुलिस की फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई थी। सरकारी और निजी संपत्तियों को आंदोलनकारियों ने भारी नुकसान पहुंचाया था जिसके बाद सरकार की काफी किरकरी हुई थी। अब इस घटना पर कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने जिले के तीनों पूर्व अफसरों पर गाज गिराई है।

निलंबन से प्रशासनिक अधिकारियों में नाराजगी

निलंबन से प्रशासनिक अधिकारियों में नाराजगी

सरकार ने 7 जून को इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। रिटायर्ड हाईकोर्ट जज जस्टिस जे के जैन की एक सदस्यीय कमिटी इस घटना की जांच कर रही है। घटना के 15 दिन बाद तीन अधिकारियों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई पर प्रशासनिक हलकों में सरकार के खिलाफ नाराजगी फैली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+