कैबिनेट द्वारा चमक विहीन गेहूं की खरीदी के निर्णय से किसानों में उत्साह: BJP नेता दर्शन सिंह चौधरी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चमक विहीन गेहूं की खरीद के निर्णय को लेकर बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने सरकार को धन्यवाद दिया है।

MP: चमक विहीन गेहूं की खरीदी के निर्णय से किसानों में उत्साह

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। 2023 विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में यह सरकार की तरफ से किसानों के लिए बड़ा कदम बताया जा रहा है। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बेमौसम बारिश और ओलों से बर्बाद हुए चमक विहीन गेहूं को किसानों से खरीदने के निर्णय का स्वागत किया है। दर्शन सिंह ने किसान हितैषी निर्णय के लिए प्रदेश के किसानों की ओर से किसान हितैषी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश सरकार की सम्पूर्ण कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है।

दरअसल मध्य प्रदेश में संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने सभी मंत्रियों को अपने प्रभार के जिलों में गेहूं खरीदी केंद्रों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में ओला और बारिश से प्रभावित किसानों का चमक विहीन गेहूं भी सरकारी केंद्रों पर खरीदा जाएगा।

किसान नेता चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गेहूं की खरीदी में बारिश के कारण ओले के कारण चमक विहीन, पतले गेहूं को भी किसानों से खरीदा जाएगा। प्रदेश में बेमौसम ओला-वृष्टि से आई आपदा में सीएम शिवराज व राज्य सरकार किसानों के साथ है। प्रदेश सरकार किसानों को 32 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि प्रदान करेगी। किसानों को 25 से 35 प्रतिशत की स्थिति में भी राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी और 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान को 100 प्रतिशत मानते हुए राहत दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने 64 करोड़ के लगभग राशि रखी गई है।

दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि अभी तक के सर्वे अनुसार लगभग 70 हजार हेक्टेयर में नुकसान हुआ है और 4-5 जिलों का अभी आना बाकी है। सिंगल क्लिक के माध्यम से सारे जिलों में एक साथ किसानों को राशि भेजी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+