2 साल में छठी बार चमकी किसान की किस्मत, जमीन में खुदाई के दौरान मिला 6.47 कैरेट का हीरा

भोपाल, 29 अगस्त। कहते हैं जब किस्मत किसी पर मेहरबान होती है तो इंसान को फर्श से अर्श तक पहुंचने में समय नहीं लगता। लेकिन किस्मत किसी पर कितनी बार मेहरबान हो सकती है, एक बार, दो बार या ज्यादा से ज्यादा तीन बार। आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य प्रदेश के एक किसान की दो साल में छठी बार किस्मत चमकी है और अब उसकी संपत्ति लाखों में हो गई है। किसान बीते दो वर्षों से लीज पर लिए गए खेत में खेती कर रहा है, इस दौरान उसे जमीन में 6 बार हीरे मिले।

खुदाई के दौरान मिला 6.47 कैरेट का हीरा

खुदाई के दौरान मिला 6.47 कैरेट का हीरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का है जहां किसान को सरकार से पट्टे पर ली गई जमीन की खुदाई के दौरान उच्च गुणवत्ता वाला 6.47 कैरेट का हीरा मिला है। जिले के प्रभारी हीरा अधिकारी नूतन जैन ने शनिवार को बताया कि प्रकाश मजूमदार नाम के किसान को जरुआपुर गांव की एक खदान में खुदाई के दौरान हीरा मिला है। इस हीरे की कीमत अभी सरकार के दिशा निर्देशों द्वारा तय की जाएगी फिलहाल 6.47 कैरेट डायमंड को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा।

दो साल में छठी बार चमकी किस्मत

दो साल में छठी बार चमकी किस्मत

हीरा खोजने वाले प्रकाश मजूमदार की छठी बार किस्मत चमकी है, वह बीते दो सालों से इस जमीन पर खुदाई का काम कर रहे हैं। हीरा मिलने की खुश को जताते हुए उन्होंने कहा, 'नीलामी से मिले पैसों को वह खनन में लगे अपने चार सहयोगियों के साथ साझा करेंगे, हीरे के हम पांच साझेदार हैं। 6.47 कैरेट का हीरा मिलने के बाद हमने उसे सरकारी हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।' मजूमदार ने बताया कि पिछले साल उसी जमीन पर उन्हें 7.44 कैरेट का हीरा मिला था।

हीरे से मिलने वाले पैसों का क्या करेगा किसान

हीरे से मिलने वाले पैसों का क्या करेगा किसान

इतना ही नहीं, खनन के दौरान प्रकाश मजूमदार को पिछले दो सालों में 2.5 कैरेट के चार अन्य कीमती हीरे मिल चुके हैं। मजूमदार पर किस्मत इस कदर मेहरबान है कि इतने सारे लोगों के साथ खुदाई करने के बावजूद हर बार हीरा उन्हें ही मिलता है। हालांकि हीरा नीलाम होने के बाद मिलने वाली पुरस्कार राशि को वह अन्य भागीदारों के साथ जरूर साझा करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली आय को सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद किसान को दिया जाएगा।

सरकार पट्टे पर देती है जमीन

सरकार पट्टे पर देती है जमीन

एक अनुमान के मुताबिक 6.47 कैरेट के हीरे की कीमत करीब 30 लाख रुपए तक हो सकती है। इसके बुंदेलखंड इलाके में स्थित पन्ना जिले में लगभग 12 लाख कैरेट के हीरे का भंडार होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश सरकार स्थानीय किसानों और मजदूरों को हीरा आरक्षित इलाकों में खुदाई के लिए जमीन के छोटे-छोटे टुकड़े पट्टे पर देती है। जमीन में खुदाई के दौरान मिलने वाले हीरे को किसान या मजदूर संबंधित अधिकारी के पास जमा कराते हैं। इसके बाद हीरा नीलाम होने पर श्रमिकों को उनका कमीशन दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: गजब: हीरे के अंदर मिला एक और हीरा, 80 करोड़ साल पुराने हीरे की चमक देख फटी रह जाएंगी आंखें, एक्सपर्ट भी दंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+