गजब: हीरे के अंदर मिला एक और हीरा, 80 करोड़ साल पुराने हीरे की चमक देख फटी रह जाएंगी आंखें, एक्सपर्ट भी दंग
नई दिल्ली। Matryoshka Diamond. हीरा बेशकीमती धातुओं में से एक है। हीरे की चमक उसे नायाब बनाती है, लेकिन इन दिनों एक खास हीरा चर्चा का विषय बना हुआ है। रूस( Russia) में एक असमान्य हीरा मिला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। ये अपनी तहर का पहला हीरा है, जो हीरे के भीतर मिला है। रूस के अलरोसा में अनोखा हीरा मिला है, जो दूसरे हीरे के भीतर फंसा हुआ है। एक्सपर्ट के मुताबिक ये हीरा खनन इतिहास का पहला हीरा है, जो दूसरे हीरे के भीतर है।

रूस में मिला अनोखा हीरा
रूस में मिले इस असमान्य हीरे को देखकर हर कोई हैरान है। इस खास हीरे को मत्रयोश्का हीरा नाम दिया गया है। दरअसल रूसी गुड़िया मत्रयोश्का जिस तरह से एक के भीतर एक फिट हो जाती है, उसी को देखते हुए विशेषज्ञों ने इस हीरे को मत्रयोशका हीरा नाम दिया है। एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक ये हीरा कम से कम 80 करोड़ साल पुराना है और हीरा खनन के इतिहास में अपनी तरह का पहला हीरा है, जो किसी दूसरे हीरे में भीतर छुपा हुआ है। दोनों हीरे के भीतर इतनी जगह है कि हवा रह सके। ये हीरा अब शोध का विषय बना हुआ है।

एक्सपर्ट्स भी हैरान
इस अद्भुत हीरे को लेकर विशेषज्ञों में भी हैरानी है। वो भी इस आश्चर्यजनक हीरे के उत्पत्ति , उसकी कीमत जैसी बातों का पता नहीं लगा पा रहे हैं। रूस के खनन क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि ये हीरा अपने आप में बहुत खास है और दुनिया में एकलौता ऐसा हीरा है। वहीं अब तक इस अनोखे हीरे की कीमत भी तय नहीं की जा सकी है।

हीरे का वजन 0.02 कैरेट
इस हीरे को कंपनी के याकूतिया स्थित नयूर्बा खान से निकाला गया था। अगर हीरे के वजन की बात करें तो बाहरी हीरे का वजन 0.62 कैरेट हैं तो वहीं दूसरे हीरे का वजन 0.02 कैरेट है। जो हीरा अंदर फंसा हुआ है वो सपाट आकार है और उसकी संरचना काफी जटिल है। इस हीरों को उस वक्त देखा गया, जब बाहरी हीरे की जांच की जा रही थी। हीरे के भीतर हीरा देख एक्सपर्ट्स हैरान रह गए। अब इसके बारे में जानने के लिए उसका एक्स रे किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications