CM शिवराज के रोड शो के दौरान रतलाम में बेहोश हुए सांसद, जानें फिर क्या हुआ

रतलाम, 09 जुलाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रतलाम में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। यहां जब मुख्यमंत्री रोड शो कर रहे थे, उसी दौरान सांसद गुमान सिंह डमोर की तबीयत खराब हो गई और वो चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद रोड शो रोककर सासंद को आनन-फानन में हॉस्पिटल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद वह ठीक हो गए और फिर दोबारा रोड शो में पहुंचे।

CM Shivraj in Ratlam

CM ने रतलाम वासियों से किया रोजगार का वायदा
मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज ने रतलाम में रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों से कई वायदे किए। उन्होंने कहा कि रतलाम में घर-घर पेयजल और सीवेज सिस्टम को दुरुस्त करके नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। रतलाम में 18,000 करोड़ रुपए के उद्योग आएंगे, जिससे 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रतलाम की जनता से विकास को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि रतलाम की जनता मेरे रोम-रोम में बसी है। मैं आपसे पूछता हूं कि दिल पर हाथ रखकर जवाब देना कि विकास के जितने काम भारतीय जनता पार्टी ने रतलाम में किए हैं, कभी कांग्रेस ने किए?

विकास को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
रतलाम में मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संवोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री थे, तब केवल पैसों के अभाव का रोना रोते रहते थे, उन्होंने रतलाम के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। मेरे पास रतलाम के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं है। आप लोग साथ दीजिए मैं रतलाम में विकास करके रहूंगा।

CM ने कमलनाथ पर भी कसा तंज
रतलाम पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत चुनाव में वोट नहीं डालने पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि‍ कमलनाथ को कांग्रेस ओर लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को ही वोट नहीं दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बोले क‍ि एक बार तो कमलनाथ कह भी चुके हैं कि मुझे इन चुनावों में इंटरेस्ट ही नहीं है। शिवराज सिंह ने कहा कि कमलनाथ जबरन दौड़ रहे हैं। ये लोकतंत्र का अपमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+