MP के मन में मोदी, मोदी के मन में MP' कैंपेन को मिला जनता का आशीर्वाद, शिवराज बोले फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार
MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज 3 दिसंबर को काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। तो वहीं, कांग्रेस दहाई के आंकड़े में ही सिकुड़ती दिखाई पड़ रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन पर राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी पहला बयान सामने आ गया है।
सीएम सिंह चौहान ने भाजपा को रुझानों में मिले बहुमत पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मन में है और मोदी जी के मन में मध्य प्रदेश है। उन्होंने जो यहां सभाएं और जनता से अपील की वो जनता के दिल को छु गई और उसी कारण ये शुरूआती रुझान आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हमारा विश्वास है कि हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, अश्निनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव को भी क्रेडिट दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनें पहले भी कहा था कि भाजपा विधानसभा चुनाव में कंफर्टेबल मेजोरिटी हासिल करेगी।
शिवराज ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार और पीएम मोदी की योजनाओं ने राज्य में पार्टी की मदद की। उन्होंने ये भी कहा कि लाडली लक्ष्मी जैसी योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण राज्य की बहनों के मन में भाजपा के लिए असीम प्रेम था।












Click it and Unblock the Notifications