MP Election Result 2023: भाजपा ने जितने MP चुनाव मैदान में उतारे, काउंटिंग में आगे-पीछे रहते 2 हार गए? जानिए

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में जिस तरह के आंकड़े आने का सिलसिला जारी हैं, वह प्रदेश की राजनीति में नया अध्याय लिख गया हैं। बीजेपी की नॉन स्टॉप बढ़त के सामने कांग्रेस कहीं भी नहीं टिकी हैं। सरप्प्रराइजिंग प्रय्ताशियों को चुनाव मैदान में उतारने बीजेपी के फैसले की रणनीति कारगर साबित हुई।

दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी जिस बलबूते बहुमत के आंकड़े से कोसो आगे निकली, उसमें पार्टी के टिकट वितरण में दूसरी लिस्ट में लिए गए बड़े फैसले की रणनीति भी छिपी हैं। जिसमें तीन केन्द्रीय मंत्रियों समेत 6 सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा गया।

MP Election Result 2023 Latest Update vote counting

7 से 8 राउंड की हुई वोटों की गिनती में बीजेपी के सभी सांसद प्रत्याशियों ने अच्छी खासी बढ़त बना रखी थी। चुनाव प्रचार के वक्त इन सांसदों में दिमनी, सीधी और जबलपुर पश्चिम सीट के सांसद प्रत्याशियों के लिए यह चुनाव बड़ा खतरा माना जा रहा था, लेकिन परिणाम में स्थिति बिल्कुल उलट गई हैं।

जानिए बीजेपी के कौन-कौन सांसद प्रत्याशी कहां से मैदान में थे
चंबल दिमनी- बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर - जीते
विंध्य सीधी- बीजेपी सांसद रीति पाठक जीते
महाकौशल जबलपुर- बीजेपी सांसद राकेश सिंह- जीते
महाकौशल मंडला- बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते- हारे
महाकौशल नरसिंहपुर- बीजेपी सांसद प्रहलाद पटेल- जीते
महाकौशल गाडरवारा- बीजेपी सांसद उदय राव प्रताप सिंह- जीते
विंध्य सतना- बीजेपी सांसद गणेश सिंह- हारे

मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते और सतना से गणेश सिंह की हार क्यों हुई? यह अलग बहस का मुद्दा हैं। लेकिन दोनों दिग्गजों के राजनीतिक करियर पर अब जरुर सवाल उठेगा। फग्गन सिंह कुलस्ते को कांग्रेस प्रत्याशी चैन सिंह बरकड़े ने 9723 वोटों से शिकस्त दी। इसी तरह प्रत्याशी के तौर पर गणेश सिंह 4041 वोटों से हारे। दोनों ही नेता अपने-अपने क्षेत्रों में बड़ा प्रभाव रखते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+