MP election result 2023: शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस की करारी हार की बताई वजह, नसीहत भी दी

MP election result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव सत्ता-संग्राम के परिणाम सामने आने के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं को कांग्रेस को खरी-खरी सुनाने का मौका मिल गया हैं। एमपी में चुनाव के वक्त समाजवादी पार्टी के सीटों वाले एपिसोड को याद दिलाया जा रहा हैं। इसके साथ ही नसीहत भी दी जा रही हैंक>

शिव सेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 'कांग्रेस को आत्ममंथन करना होगा कि बीजेपी से सीधी लड़ाई में कहां कमी रह गई। प्रयंका आगे कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच एक घिनौना टकराव था, बड़े दल के नाते कांग्रेस उसे टाल सकती थी। ऐसे हालातों में प्रियंका ने कांग्रेस को उदारता दिखाने की नसीहत भी दी।

MP-Election-Result-2023-shiv-sena-MP-Priyanka-Chaturvedi

प्रयंका ने तेलंगाना में जीत के लिए रेवंत रेड्डी को बधाई भी दी।। उन्होंने कहा कि इलेक्शन में जो भी पार्टियां जीती हैं, उन्हें लोगों की सेवा के लिए काम करना चाहिए। प्रियंका चतुर्वेदी ने अखिलेश यादव की पार्टी को एमपी में 5-7 सीटें देने के उस सवाल का भी जिक्र किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी बयान दिया था। बोली कि- अगर हम गठबंधन में एक साथ आए हैं और आप (कांग्रेस) ले रहे हैं, इसमें नेतृत्व करें। जो कुछ हुआ उसे भूलकर गलतियों को सुधारा जाना चाहिए।

प्रियंका ने कहा कि हमें एक साथ आकर अपनी ताकत आगामी चुनावों पर केंद्रित करनी चाहिए । भारत का एक वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करना चाहिए।किसे कितनी सीटें और किस आधार पर आवंटित की जाएंगी, यह सब अभी तय हो , ताकि 2024 में बदलाव के लिए एक सुचारू आंदोलन बनाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+