MP election result 2023: 'हिंदुओं का देश है, धर्म का देश है..', BJP की बंपर जीत पर बोली भोपाल सांसद प्रज्ञा
MP election result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बीजेपी की तेजतर्रार नेत्री साध्वी प्रज्ञा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भोपाल में कहा कि 'ये जीत हिंदुओ की जीत है, धर्म की जीत है'। देश के मन में मोदी हैं।
2003 के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जीत का जबरदस्त सिक्सर मारा हैं। बीजेपी की आंधी में कांग्रेस ढह गई। 230 सीटों में से कांग्रेस बमुश्किल पिछले चुनाव के आंकड़े से आधी सीट ही हासिल कर सकी।

साध्वी प्रज्ञा ने राजस्थान और छतीसगढ़ की जीत पर भी कहा कि एमपी के साथ इन राज्यों के मन में भी मोदी हैं। विकास है, सम्मान है, न्याय है। राष्ट्र की रक्षा है और हिंदुत्व हैं। उन्होंने इस जीत के लिए पीएम मोदी की योजनाओं को श्रेय दिया। कहा कि विकास बोलता है काम बोलता हैं। प्रदेश नहीं पूरे देश में काम हुआ है और वहीं बोल रहा हैं. पूर्ण बहुमत से बनने जा रही सरकार के लिए प्रज्ञा ने खुशी जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications