MP Election: फलौदी के सट्टा बाजार में इस पार्टी का बढ़ा रेट, ताजा भाव ने उड़ा दी बीजेपी-कांग्रेस की नींद
Phalodi Satta Bazar: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणाम का इंतजार जितना नेता कर रहे उससे कहीं ज्यादा जनता को भी है। इसी वजह से जनता जानना चाहती है कि मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों किस पार्टी की सरकार बनने वाली है।
फिलहाल एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग द्वारा रोक लगाया गया है। लेकिन फलौदी सट्टा बाजार एमपी की राजनीति और उसके नए सत्ताधीश को लेकर नए-नए दावे करता हुआ नजर आ रहा है। सट्टा बाजार के नए आंकड़े के अनुसार ये विधानसभा चुनाव 2023 का भी 2018 के चुनाव जैसा ही फंसता नजर आ रहा है।

बीजेपी की एमपी में 112 से 117 सीटे आ सकती हैं। कांग्रेस की 105 सीटे आ सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी पहले के मुताबिक मजबूत हुई हैं। इस नए आंकड़े न केवल कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ा दी बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेता भी टेंशन में आ गए।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के चांस हैं। कांग्रेस सरकार बनने का चांस केवल 20 फ़ीसदी ही बता रहे हैं। एक सप्ताह के बाद सट्टा बाजार के अनुमान में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कुछ दिनों पहले जहां कांग्रेस को 112-117 सीटें मिलती बताई जा रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 105 सीटें मिलने का अनुमान था। लेकिन अब भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले में ज्यादा सीट और सरकार बनाना बताया जा रहा है।
राजस्थान का फलौदी एक जिला है। जो देशभर के राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर सट्टा लगाता है। इसके बारे में ये कहा जाता है कि यहां का अनुमान बिल्कुल सही होता है। इस वजह से फलौदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है।
(Oneindia Hindi इस तरह के किसी सट्टा बाजार और सटोरियों पर ना तो भरोसा करता है और न ही इसकी पुष्टि करता है)












Click it and Unblock the Notifications