MP Election 2023: शिवपुरी सीट पर 25 साल से BJP का कब्जा,क्या यशोधरा राजे सिंधिया का गढ़ भेद पाएगी कांग्रेस
MP Election 2023: मध्य प्रदेश की शिवपुरी विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ है। शिवपुरी सीट से यशोधरा राजे सिंधिया विधायक है। यशोधरा शिवराज सरकार में खेल मंत्री है। शिवपुरी की सियासत में ग्वालियर के सिंधिया महल का जादू चलता है। महल चलते यहां जाति ज्यादा मायने नहीं रखती।
पिछले पांच विधानसभा चुनावों के रुझान को देखा जाए तो यहां से 4 बार यशोधरा राजे सिंधिया ने जीत हासिल की है। सिर्फ 2008 में माखन लाल राठौर को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था। उसके बावजूद भी कांग्रेस यह सीट हार गई थी।

यशोधरा राजे सिंधिया स्थानीय विधायक होने के साथ-साथ भाजपा सरकार में खेल मंत्री भी हैं। इसके बाद भी करीब 2,50,000 की आबादी वाले शहर को पेयजल और सीवर लाइन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। कांग्रेस हमेशा इस बात का मुद्दा बनती है कि मंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद यहां के बेरोजगारों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ता है।
शिवपुरी सीट में अगर जातियों की बात की जाए तो यहां पर सबसे ज्यादा वैश्य मतदाता हैं। दूसरे नंबर पर आदिवासी मतदाता हैं। यहां आदिवासी 40 हजार, वैश्य 50 हजार, ब्राह्मण मतदाता 20 हजार हैं। शिवपुरी विधानसभा सीट में कुल दो लाख 22 हजार 539 मतदाता हैं।
शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र
विधायक का नाम- यशोधरा राजे सिंधिया (भाजपा)
मुख्य प्रतिद्वंदी- सिद्धार्थ लधा(कांग्रेस)
वोटों के आंकड़े
कुल मतदाता -230818
पुरुष मतदाता - 124771
महिला मतदाता - 110 075
माना जाता है कि शहरी मतदाता जिसके पक्ष में जाता है, जीत उसी की होती है।
2018 में वोट शेयर
भाजपा- 84570
कांग्रेस- 55822
अन्य- 23879
वह कौन रहा विधायक
2018 भाजपा यशोधरा राजे सिँधिया
2013 भाजपा यशोधरा राजे सिंधिया
2008 भाजपा माखन लाल राठौर
2003 भाजपा यशोधरा राजे सिंधिया
1998 भाजपा यशोधरा राजे सिंधिया
1993 निर्दलीय बैजंती वर्मा
1990 निर्दलीय सुशील बहादुर अस्थाना
1985 कांग्रेस गणेश राम
1980 कांग्रेस गणेशराम गौतम
1977 महावीर प्रसाद जैन












Click it and Unblock the Notifications