MP election 2023: बुंदेलखंड के दमोह में 76 के जयंत मलैया तो निवाड़ी से 27 साल के अमित राय दिखाएंगे जोर
MP election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बुंदेलखंड की 26 सीटों पर बीजेपी ने 60 साल से ज्यादा उम्र के 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया है,तो वहीं कांग्रेस ने 6 प्रत्याशियों को अपना उम्मीदवार बनाया है.
अगर बात करें 50 प्लस उम्र की तो..कांग्रेस ने 9 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने 7 प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं. बुंदेलखंड में बीजेपी ने सबसे उम्र वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा है. वहीं, दमोह विधानसभा से जयंत मलैया को टिकट दिया है, जो 76 साल के हैं. वहीं कांग्रेस ने निवाड़ी से सबसे युवा चेहरा अमित राय को मैदान में उतारा है, जो 27 साल के हैं.
बुंदेलखंड के सागर जिले की सबसे चर्चित सीट रहली और खुरई से कांग्रेस ने युवा महिला उम्मीदवार को इस बार मैदान में उतारा है. रहली से दो बार की जिला पंचायत सदस्य ज्योति पटेल को कांग्रेस ने टिकट दिया है. ज्योति पटेल 31 साल की हैं, जो 8 बार जीत हासिल कर चुके 9वीं बार चुनाव लड़ रहे... 71 साल के मंत्री गोपाल भार्गव को टक्कर दे रही हैं.

वहीं सागर जिले की खुरई विधानसभा से 27 साल की रक्षा राजपूत को कांग्रेस ने टिकट दिया है, जो युवा महिला प्रत्याशी हैं. रक्षा राजपूत मंत्री भूपेंद्र सिंह के सामने चुनाव लड़ रही हैं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बड़ा मलहरा से विधायक प्रदुमन लोधी बीजेपी से प्रत्याशी हैं, तो उपचुनाव में कड़ी टक्कर देने वाली 39 साल की राम सिया भारती को कांग्रेस ने फिर उम्मीदवार बनाया है.
सागर जिला
रहली गोपाल भार्गव71,ज्योति पटेल31
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत62 नीरज शर्मा47
खुरई भूपेंद्र सिंह63 रक्षा राजपूत29
नरयावली प्रदीप लारिया57 सुरेंद्र चौधरी56
बीना महेश राय60,निर्मला सप्रे41
देवरी बृज बिहारी पटेरिया62 हर्ष यादव62
बंडा वीरेंद्र लोधी50 तरवर लोधी43
सागर शैलेंद्र जैन60 निधि जैन57
टीकमगढ़ ज़िला
टीकमगढ़ राकेश गिरी 47, यादवेंद्र सिंह बुंदेला 60
जतारा हरिशंकर खटीक 54, किरण अहिरवार 52
खरगापुर राहुल सिंह लोधी 43, चंद्रा सिंह गौर 59
निवाड़ी जिला
निवाड़ी अनिल जैन 56, अमित राय 26
पृथ्वीपुर शिशुपाल यादव 46, नितेंद्र सिंह राठौर 42
पन्ना जिला
पन्ना बृजेंद्र प्रताप सिंह 56, भरत मिलन 52
पवई प्रहलाद लोधी 51, मुकेश नायक 63
गुन्नौर राजेश वर्मा 50, जीवनलाल सिद्धार्थ 55
छतरपुर जिला
छतरपुर ललिता यादव 61, आलोक चतुर्वेदी 63
महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह 36, नीरज दीक्षित 36
राजनगर विक्रम सिंह नातीराजा 42, अरविंद पटेरिया 52
बड़ा मलहरा प्रद्युम्न लोधी 55, राम सिया भारती 39
बिजावर राजेश शुक्ला 54, चरण सिंह यादव 55
चंदला दिलीप अहिरवार 45, हरप्रसाद अनुरागी 59
दमोह जिला
दमोह जयंत मलैया 76, अजय टंडन 68
जबेरा धर्मेंद्र सिंह लोधी 45, प्रताप सिंह 62
पथरिया लखन पटेल 67, राव ब्रजेन्द्र सिंह 33
हटा उमादेवी खटीक 61, प्रदीप खटीक 53
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications