MP Election 2023: क्या इस बार गोहद में बीजेपी करेगी कमबैक या फिर कांग्रेस बनाएगी जीत की हैट्रिक?
MP Election 2023:
MP Election 2023: मध्यप्रदेश के भिंड की गोहद सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। यहां से अभी कांग्रेस के मेवाराम जाटव विधायक हैं। गोहद सीट पर भाजपा ने पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें ये टिकट केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और पूर्व विधायक रणवीर जाटव को दरकिनार करते हुए दिए गया है।
मजेदार की बात ये है कि 2018 में रणवीर जाटव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को 23,989 मतों से पराजित किया था। इसके बाद रणवीर जाटव सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। उपचुनाव में बीजेपी ने लाल सिंह आर्य का टिकट काटकर रणवीर जाटव को टिकट दिया। लेकिन रणवीर जाटव को कांग्रेस के मेवाराम जाटव ने 11 हजार से अधिक वोटो से हराया था। यही वजह है कि भाजपा ने अब अपने ही पुराने साथी दांव लगाया है। लाल सिंह वर्तमान में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

गौरतलब है कि 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश का गठन होने के बाद से गोहद से विधानसभा सीट बाहरी प्रत्याशियों के लिए मुफीद रही है। मुख्य बात तो ये है कि गोहद सीट पर सिर्फ भिंड जिले की दूसरी विधानसभाओं के निवासी ही नहीं बल्कि एमपी के दूसरे जिलों ग्वालियर और उज्जैन से भी आए उम्मीदवार विधायक बने। पिछले 46 सालों में गोहद के मतदाताओं ने कभी स्थानीय नेता को विधानसभा में जाने का मौका ही नहीं दिया।
वर्ष 1957 से अब तक गोहद विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विधायकों पर नजर डाली आए तो इस सीट पर भाजपा का अच्छा दबदबा रहा। पिछले 16 चुनावों में यहां से 8 बार भाजपा का विधायक चुना गया। जबकि 6 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। एक-एक बार बीएसपी और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से भी यहां विधायक रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा ने भी बाहरी प्रत्याशियों पर अधिक भरोसा दिखाया है।
कब कौन विधायक जीता
1957 सुशीला सोबरन सिंह भदौरिया (कांग्रेस)
1962 रामचरण लाल थापक (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी)
1967 कन्हैयालाल माहौर (जनसंघ)
1972 भूरेलाल फिरौजिया (जनसंघ)
1977 भूरेलाल फिरौजिया (जनता पार्टी)
1980 श्रीराम जाटव (भाजपा) भिंड
1985 चर्तुभुज भदकारिया (कांग्रेस) ग्वालियर
1989 सोपत जाटव (कांग्रेस)
1990 श्रीराम जाटव (भाजपा)
1993 चतुरीलाल बराहदिया (बसपा)
1998 लाल सिंह आर्य (भाजपा)
2003 लाल सिंह आर्य (भाजपा)
2008 माखनलाल जाटव (कांग्रेस)
2009 रणवीर जाटव (कांग्रेस)
2013 लाल सिंह आर्य (भाजपा)
2018 रणवीर जाटव (कांग्रेस)
2020 मेवाराम जाटव (कांग्रेस)
जातिगत समीकरण: गोहद सीट के जातीय समीकरण की बात की जाए तो यहां ओबीसी, तोमर, ब्राह्मण मतदाता निर्णायक स्थिति में होते हैं। इसके अलावा दलित, जैन समाज और मुस्लिम समाज के वोटरों का प्रभाव रहता है। 2018 के विधानसभा चुनाव के अनुसार यहां पर कुल वोटर 2 लाख 14 हजार 91 हैं।
विधानसभा सीट (क्रं 13) गोहद जिला भिंड
मतदाता 2 लाख 14 हजार
पुरुष मतदाता 1 लाख 21 हजार
महिला मतदाता 1 लाख 1 हजार












Click it and Unblock the Notifications