MP election 2023: 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को संदेश पहुंचाने 'हाईटेक रथ', 219 रथ से BJP करेगी प्रचार-सभाएं
MP election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आधे से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया हैं। अब नामांकन भरने के साथ चुनाव प्रचार की तैयारी हैं। इस चुनाव में पार्टी विशेष रथ तैयार करवाएं हैं।
ख़ास बात यह है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में डिजिटल प्रचार की शुरुआत की है। भाजपा के 219 रथ सभाएं करेंगे। प्रदेश में 50 हजार रथ सभाएं होंगी। भाजपा के हाईटेक रथ मैदान पर उतरेंगे। रथ सभाओं के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने की तैयारी है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा हाईटेक रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संभागीय मुख्यालयों से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया।

हाईटेक रथ में न नेता रहेंगे न कार्यकर्ता, रथ चलते रहेंगे। जहां खड़े हो जाएंगे वहीं से प्रचार शुरू हो जाएगा। एक रथ एक दिन में कम से कम 10 सभाएं करेगा। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम सरकार चला रहे हैं। कुछ लोग शमशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं। श्मशान घाट में पूजा करने वालों इससे देश का भला नहीं होगा। पूजा कराना है तो सात्विक पूजा करो। खुद पर भरोसा नहीं है तो तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं। मध्य प्रदेश को बर्बाद करने वाले अब शमशान घाट में बैठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications