धार बस हादसे में अब तक 15 की मौत, PM मोदी-CM शिवराज सहित इन नेताओं ने जताया दु:ख
धार, 18 जुलाई। मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-खरगोन के बीच आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां इंदौर से महाराष्ट्र के पुणे जा रही महाराष्ट्र परिवहन निगम की बस सोमवार सुबह 10 बजे के करीब खलघाट में नर्मदा नदी के पुल से नीचे गिर गई। बस 40 यात्री सवार थे। हादसे में अब तक 15 शवों को निकाला जा चुका है। वहीं, असमय मारे गए लोगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दु:ख जताया है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने मुआवजे का भी एलान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश में धार बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दु:खी हूं। "बचाव का काम चल रहा है और स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।" वहीं, देवेंद्र फडनवीस ने ट्वीट कर कहा कि मैं धार (एमपी) कलेक्टर और महाराष्ट्र के अधिकारियों के संपर्क में हूं और घायल यात्रियों के उपचार सहित अन्य क्रियाओं पर ध्यान रखें हुए हूं।
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस हादसे पर दु:ख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि धार जिले के खलघाट में नर्मदा नदी पर बस गिरने से कई अनमोल जिंदगियों के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
साथ ही मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर मौजूद है। राहत और बचाव का कार्य तीव्र गति से जारी है। बस को निकाल लिया गया है। खरगोन और धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं। साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के भी निर्देश दे दिया गया है।
महाराष्ट्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
बस हादसे में मारे गए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने एमएसआरटीसी (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) को नर्मदा नदी में एमएसआरटीसी बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें- MP में बड़ा हादसा: नर्मदा नदी में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत












Click it and Unblock the Notifications