MP News: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की शाहपुरा हनुमान मंदिर में साफ़ सफ़ाई, कहा- रामलला का करें भव्य स्वागत
MP News: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को भोपाल में शाहपुरा स्थिति हनुमान जी के मंदिर में साफ सफाई की।राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद रामलला का आगमन हो रहा है। यह सभी के लिये भक्ति का हर्षोल्लास का क्षण है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से रामलला के भव्य स्वागत की अपील की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर एवं समीप स्थित क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में सभी शामिल हों।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी 2024 की शुभ घड़ी में दीप प्रज्वलन कर दीपदान कर रामलला का भव्य स्वागत करें। श्रीरामकथा का श्रवण वाचन करें। उप मुख्यमंत्री ने शाहपुरा भोपाल में स्थित हनुमान और रामलला मंदिर में साफ-सफाई की। उन्होंने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया अहम फैसला, उच्च न्यायालय में की गई अतिरिक्त महाधिवक्ता की नियुक्ति












Click it and Unblock the Notifications