छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया अहम फैसला, उच्च न्यायालय में की गई अतिरिक्त महाधिवक्ता की नियुक्ति

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयर की नियुक्ति कर दी गई है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण के दिनांक से दो सालों के लिए होगा।

cg

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा 15 जनवरी 2024 को आदेश जारी कर पूर्व में नियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयर की सेवाएं खत्म कर दी गई थी।

विधि विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त महाधिवक्ता के लिए वाय.एस. ठाकुर, रणवीर सिंह मरहास, राजकुमार गुप्ता, आशीष शुक्ला, बी.डी. गुरू, विवेक शर्मा, सुनील काले, उप महाधिवक्ता के लिए प्रवीण दास, विनय पाण्डेय, यू.के.एस. चंदेल, संजीव पाण्डेय, शशांक ठाकुर, नीरज शर्मा, डॉ. सौरभ कुमार पाण्डेय की नियुक्ति की गई है।

इसी तरह शासकीय अधिवक्ता के लिए दिलमन रतिमिंज, श्री अखिलेश कुमार, अजित सिंह, केशव गुप्ता, संघर्ष पाण्डेय, धीरज वानखेड़े, अरविन्द दुबे, अजय पाण्डेय, सुप्रिया उपासने, राहुल तामस्कर, सतीश गुप्ता, रतन पुष्टि, संतोष सोनी, गैरी मुखोपाध्याय, जितेन्द्र श्रीवास्तव, राजीव भारत और उप शासकीय अधिवक्ता के लिए कु. सुनीता मानिकपुरी, प्रमोद श्रीवास्तव, अतानु घोष, प्रज्ञा पाण्डेय, शैलजा शुक्ला, उपासना मेहता, किशन साहू, सुयशधर दीवान, प्रज्ञा श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, अंकुर कश्यप, शालिन सिंह बघेल की नियुक्ति की गई है।

इसी प्रकार जारी आदेश में पैनल लॉयर के लिए नितांश जायसवाल, शैलेन्द्र शर्मा, मो. राहुल अमीन मेनन, अभिषेक सिंह, लव शर्मा, दीपक कुमार सिंह, आशुतोष शुक्ला, मोनिका सिंह ठाकुर, रिषभ चन्द्र सिंह देव, शुभ्रा श्रीवास्तव, अमित वर्मा, स्मृति श्रीवास्तव, प्रभा शर्मा, नंद कुमार कश्यप, साक्षी गोयल, आकांक्षा वर्मा, अंकुर कश्यप, यू.पी.एस. साहू, समीर बेहार, सुरेन्द्र देवांगन, प्रदीप सिंह राठौर, विजय बहादुर सिंह की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का नक्सलियों को ऑफर, आइये वीडियो कॉल पर करें शांतिवार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+