MP: ‘डायन' बनी बड़ी मां! मासूम का गला दबाकर ली जान, फ‍िर जमीन में दफना द‍िया

सागर, 7 अगस्‍त। कहते हैं माता कभी कुमाता नहीं होती, लेक‍िन रहली में मानवीय संवेदनाओं को तोडने, पार‍िवार‍िक कलह का दर्दनाक पर‍िणाम सामने आया है। यहां बड़ी मां अपनी चार साल की मासूम, फूल सी भतीजी के ल‍िए डायन बन गई। बेदर्दी से उसका गला दबाकर पर‍िवार की खुश‍ियां लील गईं। इतना ही नहीं अपना जुर्म छुपाने के ल‍िए पडोस में एक खाली पड़ी पुरानी टपर‍िया में म‍िट्टी खोदकर उसे दफनाकर घर जाकर बैठ गई।

मासूम ईश्‍वरी

मप्र के सागर ज‍िले में रहली थानाक्षेत्र में बीते रोज मनोज भदौर‍िया की चार साल की मासूम बच्‍ची घर के बाहर खेलते, खेलते गायब हो गई। काफी तलाश करने पर भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलि‍स में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुल‍िस ने आस पड़ोस से पूछताछ प्रारंभ की थी, देर शाम पुल‍िस को पता चला कि इनके पर‍िवार में देवरानी, जेठानी में व‍िवाद चलता रहता है। देवरानी, पत‍ि से संबंधों को लेकर जेठानी को ताने सुनाती रहती है।

इसी छोपडी में दफनाया था मासूम को

पहले दूसरे बच्‍चे का गला दबाने का प्रयास किया था
पुल‍िस को गुम हुई मासूम बच्‍ची के मामले में उसकी मां व अन्‍य लोगों ने पुल‍िस को बताया था कि बड़ी मां सुनीता भदौर‍िया ने पहले भी एक अन्‍य बच्‍चे को गला दबाकर मारने का प्रयास किया था, ज‍िसके बाद पुल‍िस का शक सुनीता पर गहरा गया। पुल‍िस ने उससे सख्‍ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और बच्‍ची का गलादबाकर हत्‍या करने की बात स्‍वीकार करते हुए बताया कि उसने मासूम ईश्‍वरी को पास ही स्‍थ‍ित एक खाली खंडरनुमा झोपड़ी में म‍िट्टी खोदकर दफना दिया है। पुल‍िस ने तत्‍काल मौके पर जाकर म‍िट्टी हटवाकर देखा तो मासूम दबी म‍िल गई।

पार‍िवार‍िक कलह बनी मासूम की जान की दुश्‍मन
रहली SDOP अशोक चौरस‍िया ने मीड‍िया को जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में सामने आया कि बच्‍ची के प‍िता मनोज भदौर‍िया की भाभी द्वारा एक बच्‍चे को गला दबाकर मारने की कोश‍िश की गई थी। संदेह के आधार पर सख्‍ती से पूछताछ की गई तो सुनीता ने जुर्म कबूल कर ल‍िया। उसने गला बच्‍ची ईश्‍वरी का गला दबाकर मारने और जमीन में दफनाने की बात स्‍वीकार कर ली। उसके ख‍िलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+