'क्या इंदिरा जी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है',Kamal Nath के BJP में जाने की खबरों पर MP कांग्रेस प्रमुख
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और उनके बेटे के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की जमकर अटकलें लगाई जा रही है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है।
इन कयासों के बीच कमलनाथ दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि उन्होंने वहां बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की है। इसी के साथ मीडिया से बात करते हुए बीजेपी में जाने की खबरों से इनकार भी नहीं किया है।

क्या बोले जीतू पटवारी?
इस बीच मध्य प्रदेश में सियासी उथल-पुथल मची हुई है। खुद मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सामने आए हैं। उन्होंने कमलनाथ को लेकर उठे बंवडर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एमपी कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा कि ये खबरें निराधार हैं।
इंदिरा गांधी के तीसरे बेटा का किया जिक्र
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "ये खबरें निराधार हैं। क्या आप सपने में भी सोच सकते हैं कि इंदिरा जी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है।
#WATCH | Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari says, " For the first time when Kamal Nath fought elections, then Indira Gandhi said that Kamal Nath is her third son...in the 45 years of political journey of Kamal Nath, in both our good times and bad times, he has been… pic.twitter.com/eo10i5NXaq
— ANI (@ANI) February 17, 2024
जीतू पटवारी ने कमलनाथ का जिक्र करते हुए आगे कहा कि जिनके नेतृत्व में 2 महीने पहले हमने चुनाव लड़ा। जिन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना सब कुछ न्योछावर करता रहा, क्या वो कांग्रेस को छोड़कर जा सकते हैं।
सपने में भी ऐसा कुछ नहीं सोच सकते-जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पहली बार जब कमल नाथ चुनाव लड़े थे, तब इंदिरा गांधी ने कहा था कि कमल नाथ उनके तीसरे बेटे हैं। कमलनाथ के 45 साल के राजनीतिक सफर में, हमारे अच्छे समय और बुरे समय में, वह पिछले 7 वर्षों से मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में पार्टी के साथ काम कर रहे हैं। मुझे अभी भी याद है जब सिंधिया ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिरा दिया था, सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कमल नाथ के नेतृत्व और विचारधारा के साथ खड़े थे। खबर यह है अटकलें निराधार हैं। क्या आप इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे के कांग्रेस छोड़ने की कल्पना कर सकते हैं? सपने में भी ऐसा कुछ नहीं सोच सकते।












Click it and Unblock the Notifications