विधानसभा चुनाव से पहले भगवामय हुआ कांग्रेस का दफ्तर, PCC में आयोजित धर्म संवाद में शामिल होंगे कमलनाथ

भोपाल के शिवाजी नगर स्थित मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय धर्म संवाद कार्यक्रम के लिए हुआ भगवामय। बताया जा रहा है कि एमपी पुजारी कांग्रेस प्रकोष्ठ ने पूरे PCC दफ्तर को भगवा रंग से सजाया है।

PCC में आयोजित धर्म संवाद में शामिल होंगे कमलनाथ

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भी हिंदुत्व के मुद्दे पर पीछे नहीं रहना चाहती। इसी क्रम में कांग्रेस ने हिंदुत्व कार्यक्रम करना शुरू कर दिए है। आज राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर धर्म संवाद कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ भी शामिल होंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ कई बार कह चुके हैं कि कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से नहीं बल्कि उसके संगठन से है। धर्म संवाद कार्यक्रम में प्रदेशभर के मठ, मंदिरों के पुजारी धर्माचार्य शामिल होंगे।

मंदिरों के सरकारीकरण सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होने वाले धर्म संवाद में मध्य प्रदेश की मठ मंदिरों के सरकारीकरण को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मंदिरों पर सरकारी अफसरों द्वारा लगाए जा रही बंदिशों को रोकने के लिए भी रणनीति बनाने को लेकर चर्चा होगी। पिछले कई सालों से साधु, संत, पुजारी मंदिर और धार्मिक क्षेत्र के सरकारीकरण का विरोध कर रहे हैं। बता दे एमपी कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ की ओर से पीसीसी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेशभर के पुजारी मशहूर के महान संत बुलाए गए।

एमपी कांग्रेस कार्यालय को भगवा रंग से सजाया गया

राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में धर्म संवाद कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। कार्यालय को भगवा रंग की पट्टी से सजाया गया है। कार्यालय पर भगवा लगाने के सवाल पर मंदिर प्रकोष्ठ की युवा इकाई के अध्यक्ष सुधीर भारती कहते हैं कि पीसीसी पर भगवा क्यों नहीं लगाया जा सकता। हम भी हिंदू हैं। हमारा भी धर्म अधिकार है। धर्म पर किसी ने कॉपीराइट नहीं कर रखा है। मंदिरों पर कब्जा किया जा रहा है मंदिरों से लगी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद इस ओर ध्यान दिया जाएगा। बता दे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ भी कई बार कह चुके हैं कि भगवा रंग किसी पार्टी की बपौती नहीं है और इस पर कांग्रेस और पूरे देश का समान अधिकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+