MP Weather: पहाड़ों पर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, इन जिलों में सर्द हवा बरपाएगी कहर
मध्य प्रदेश में जल्द ही सर्द हवाओं का कहर अब रफ्तार पकड़ेगा, जहां पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ आगे बढ़ेगी। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सर्द हवाओं की बढ़ती रफ्तार के चलते कंपकंपाती ठंड लोगों को परेशान कर सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्द हवाओं का कहर मध्य प्रदेश में देखने मिलेगा, जहां तीसरा हफ्ता शुरू होते ही सर्द हवाओं से कंपकपाती ठंड का एहसास होने लगेगा। वहीं धीरे-धीरे ठंड मध्य प्रदेश में बढ़ने लगेगी।

मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम बदलता चला जा रहा है, जहां लगातार भारी बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड की दस्तक मध्यप्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश के लगभग सभी जिले जिनमें मुख्य रुप से राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम इलाकों में अब गुलाबी ठंड की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
आमतौर पर गुलाबी ठंड की दस्तक दीपावली के बाद से मानी जाती है, लेकिन अबकी बार दीपावली होते ही गुलाबी ठंड ने प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 15 नवंबर के बाद से सर्द दवाओं की रफ्तार तेज होगी, जहां सर्द दवाओं की रफ्तार तेज होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, जहां नवंबर के महीने में मौसम का मिजाज भी बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं अब नवंबर माह की बात करें तो नवंबर माह के दूसरे सप्ताह से असरदार ठंड मध्य प्रदेश में देखने मिलेगी, जहां लोगों की कंपकंपी छूटेगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ेगी, जिसके चलते मध्य प्रदेश के लोगों को ठंड का एहसास करवाएगी।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो नवंबर माह में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यही कारण है की, मौसम साफ नजर आएगा। वहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, या फिर बादल बन सकते हैं, तेज बारिश की किसी तरह की कोई संभावना नवंबर में नजर नहीं आ रही। वहीं नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने के चलते मध्य प्रदेश का मौसम ठंडा नजर आएगा।
दीपावली का पर्व संपन्न होते ही मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है, जहां अब धीरे-धीरे ठंड का एहसास होने लगा है, लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में कड़ाके की ठंड बरपाएगी कहर, क्या मावठे का दिखेगा असर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications