भगवा आतंकवाद पर सीएम शिवराज बोले, दिग्विजय की मतिभ्रष्ट, राहुल जवाब दें

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए 'हिंदू आतंकवाद' वाले बयान के बाद वे लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि दिग्विजय सिंह के दिमाग में हिंदू आतंकवाद क्यों है? कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा है कि क्या वो दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं। क्या हिंदू आतंकवादी है?'

दिग्विजय सिंह की मति भ्रष्ट हो गई है

दिग्विजय सिंह की मति भ्रष्ट हो गई है

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'दिग्विजय सिंह की मति भ्रष्ट हो गई है। मैं कभी तीखी टिप्पणियां नहीं करता लेकिन यह वही दिग्विजय सिंह हैं जो वर्षों से हिंदू आतंकवाद की बात करते चले आ रहे हैं। उन्होंने जिनको आतंकवादी कहा, दोषी ठहराया, वे सभी न्यायालय से निर्दोष सिद्ध होकर बरी हुए हैं। इसके बाद आज भी हिंदू आतंकवाद की रट लगाना यह हिंदुओं को बदनाम करने का षडयंत्र है। पता नहीं दिग्विजय के दिमाग में हिंदुओं का विरोध ऐसे कैसे भरा हुआ है, जब देखो हिंदू आतंकवाद, भगवा आतंकवाद।'

दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से निकालकर बाहर करें

दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से निकालकर बाहर करें

वहीं राहुल गांधी से सवाल करते हुए शिवराज सिंह ने पूछा कि, क्या वह दिग्विजय की बात से सहमत हैं। क्या हिंदू आतंकवादी है? यह भगवा आतंकवाद कहकर देश की सनातन संस्कृति और परंपरा को बदनाम किया जा रहा है क्या वह इस षडयंत्र से सहमत हैं। यदि वह सहमत नहीं है तो दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से निकालकर बाहर करें।'

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मचा बवाल

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मचा बवाल

आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने झाबुआ में कहा था कि हिंदू धर्म वाले जितने आतंकी पकड़े गए सब संघ के कार्यकर्ता थे। नाथूराम गोडसे, जिसने महात्मा गांधी को मारा, वह भी आरएसएस का हिस्सा था।' उन्होंने संघ को निशाने पर लेते हुए कहा, 'यह विचारधारा नफरत फैलाती है, नफरत से हिंसा होती है और वहीं से आतंकवाद की शुरुआत होती है।' जब दिग्विजय सिंह के इस बयान पर जब बवाल हुआ तो वे इससे पलट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+