MP: CM राइज स्कूलों में कराना चाहते हैं बच्चों का एडमिशन तो जल्द करें आवेदन, ये है आखिरी तारीख
MP CM Rise school admission last date registration end today apply soon here
भोपाल, 30 जून। मध्य प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने वाले पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर है। इस वक्त प्रदेश के 275 सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। वहीं, एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानि कि गुरुवार है। ऐसे में जिन पैरेंट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि इसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजधानी के दो स्कूलों में सबसे अधिक आवेदन आए हैं, उनमें रशीदिया स्कूल शामिल है। खबरों के मुताबिक जिन स्कूलों में सीट से अधिक आवेदन आएंगे उन स्कूलों में लाटरी पद्धति से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि सीएम राइज स्कूलों में केजी-1 में चार वर्ष और केजी-2 में पांच वर्ष के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, इस वर्ष नर्सरी में एडमिशन नहीं होगा। क्योंकि इस वर्ष स्कूलों में पेंट सहित अन्य काम किया जा रहा है।
एक स्कूल को दिया जाएगा 16 लाख रुपए का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके, इसके लिए सभी स्कूलों को 12 लाख रुपए से 16 रुपए तक दिया जाएगा। स्कूल खुलने पर अभिभावकों व शिक्षकों की बैठक आयोजित की जाएगी। अभी प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों की स्थिति को देखते हुए निर्णय लें। वहीं, एक कक्षा में 40 बच्चों से अधिक प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जानिए क्या है CM राइज स्कूलों की खासियत
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की तरफ से गुणवत्ता में सुधार के लिए सीएम राइज स्कूलों को खोला गया है। इन स्कूलों में बायो टायलेट, मेडिकल रूम, खेल ग्राउंड, कंप्यूटर लैब, म्यूजिक रूम, भोजन कक्ष आदि आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसके अलावा छात्रों को अन्य कई तरीके भी सुविधाएं दी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications