मनकामेश्वर महादेव मंदिर में CM मोहन यादव ने की पूजा, चित्रगुप्त प्रकट उत्सव की दी बधाई

MP News: भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार 14 मई को भोपाल के श्री चित्रगुप्त धाम, मनकामेश्वर महादेव नेवरी मंदिर पहुंचे। यहां सीएम यादव ने भगवान चित्रगुप्त और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जगत कल्याण के लिए मंगल कामना की।

सीएम मोहन यादव ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि आज भगवान चित्रगुप्त का जन्मदिवस है। मैं इस अवसर पर यहां उपस्थित हुआ। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि आने वाले समय में हम इस तीर्थ को और अच्छे से विकसित करेंगे। साथ ही कहा कि मैं प्रदेशवासियों को भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव की बधाई देता हूं।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि आज में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए जा रहा हूं। इसके बाद दिल्ली...वहां एक रोड शो है। कहा कि मैं उम्मीद कर रहा हूं जिस प्रकार से मोदी मय माहौल बना हुआ है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि 5वां चरण और दमदार होगा।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि अभी तक के चारों चरण का आंकल यह है कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि जहां-जहां वोटिंग होनी है...वहां की जनता मोदी जी और भाजपा का साथ दें। इससे पहले सीएम यादव ने अपने 'X' हैंडल पर पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की।

साथ ही, सीएम यादव ने लिखा कि ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः आज भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर भोपाल के श्री चित्रगुप्त धाम, मनकामेश्वर महादेव नेवरी मंदिर पहुँचकर भगवान चित्रगुप्त और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जगत कल्याण के लिए मंगल कामना की।

प्रभु की कृपा की अविराम सभी पर वर्षा होती रहे, हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली के दीप देदीप्यमान हों, सबका मंगल एवं कल्याण हो, यही प्रार्थना करता हूँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+