Ladli Bahna Yojana: 1 करोड़ 29 लाख बहनों को CM मोहन यादव देंगे तोहफा, आज आएगी 11वीं किस्त

Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज यानी शुक्रवार 05 अप्रैल को लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत 1 करोड़ 29 लाख बहनें लाभान्वित होगी। बता दें कि इस योजना के तहत प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रुपए भेजे जाएंगे।

हालांकि, लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों के खाते में हर माह की 10 तारीख को यह राशि डाली जाती है, लेकिन इस बार गुड़ी पड़वा पर्व को देखते हुए मोहन सरकार ने पांच दिन पूर्व महिलाओं के खाते में 1250 रुपये डालने का फैसला किया है। इस संबंध में सीएम यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' पर एक नहीं, तीन ट्वीट किए है।

MP CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव ने लिखा, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि इस बार तुम्हारे खाते में "लाड़ली बहना योजना" की राशि 5 दिन पहले आ रही है। वहीं, दूसरे ट्वीट में लिखा, 'मेरी प्यारी बहनों! आपके आंगन में खुशियां बिखरी रहें, आपका आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बना रहे; इस संकल्प की पूर्ति हेतु निरंतर अपने कर्तव्य का पालन करता रहूंगा।

सीएम यादव ने लिखा कि आज मेरी सभी लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना की राशि आने वाली है। आप सभी को बधाई।' इस दौरान सीएम यादव ने लाड़ली बहनों से वादा करते हुए कहा कि लाड़ली बहनों, तुम्हारे भैया का यह वादा है...कोई महीना खाली नहीं जाएगा, हर महीने लाड़ली बहना का पैसा आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+