स्वामी अवधेशानंद से सीएम मोहन यादव ने की भेंट, लिया आशीर्वाद

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 12 मई को परम श्रद्धेय जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से भेज की। इस दौरान सीएम यादव ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सीएम यादव ने बताया कि हमारी सरकार कई काम ऐसे कर रही है जिन कामों के बलबूते पर आदरणीय संतों का आशीर्वाद मिलता है।

इस बाबत सीएम मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, आज आद्यजगद्गुरु शंकराचार्य जी के प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर भोपाल में परम श्रद्धेय जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने महाराज जी को अपने द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में बताएं हैं।

MP CM Mohan Yadav

वहीं, स्वामी अवधेशानंद गिरि ने भी अपने 'X' हैंडल पर सीएम यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कल्याणकारी आध्यात्मिक सुसंस्कारों से पल्लवित-परिपोषित आदरणीय डॉक्टर मोहन यादव जी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश नए मानक स्थापित कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि अपनी नवोन्मेषी सोच, भविष्य की दूरदृष्टि और विशिष्ट कार्यशैली के कारण उनकी लोकप्रियता बड़ी है । आज उनसे विविध विषयों पर विमर्श कर अभिभूत हूं। वहीं, मीडिया से बात करते हुए सीएम यादव ने कहा कि हमने गौशालाओं का प्रति गाय के अनुदान को बढ़ाकर 40 रुपए किया है।

गौशालाओं की मदद की है। गौशाला में भूसा, अन्न की मदद किया है। इनके लिए यंत्र खरीदने में भी अनुदान दिया जाएगा। साथ ही पशुपालन को बढ़ावा देते हुए किसानों की आय को बढ़ाने का निर्णय दिया है। अब केवल गेहूं, धान खरीदने पर ही बोनस नहीं रहेगा। दूध उत्पादन पर भी बोनस दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महाराज जी से तीर्थ स्थानों को भी लेकर चर्चा हुई है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग तीर्थ स्थानों को विकसित किया जाएगा। ओंकारेश्वर में ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग है वहां भी विकास कार्य करने का निर्णय सरकार ने किया है। प्रदेश भर के ऐसे देवस्थान जिन पर लोगों की बहुत श्रद्धा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+