मध्यप्रदेश के भिंड में दूषित जल आपूर्ति पर सख्त हुए CM मोहन यादव, जारी किया कारण बताओ नोटिस
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने राज्य के लोगों के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। वे विकास परियोजनाओं और निवासियों की भलाई पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हाल ही में सीएम यादव ने भिंड जिले में दूषित जल आपूर्ति की समस्या पर एक्शन लिया।
सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप संचालनालय द्वारा जिम्मेदार ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने साथ ही जांच समिति गठित कर दी गई है।

सीएम मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश
सीएम यादव के आदेश पर भिंड जिला प्रशासन ने 10 जून को फूफ के वार्ड 5, 6 और 7 में दूषित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। शिकायत को नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने गंभीरता से लिया। डॉ. यादव ने मामले की गंभीरता पर जोर देते हुए जांच की बात कही।
ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई
मुख्यमंत्री के निर्देश पर निदेशालय ने ठेकेदार मेसर्स कल्याण टोल इंफ्राप्रो प्राइवेट लिमिटेड इंदौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ठेकेदार को दूषित जलापूर्ति के लिए जिम्मेदार पाया गया। डॉ. यादव के सख्त निर्देशों के बाद संबंधित अधिकारी और परियोजना प्रबंधक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
मांगा गया स्पष्टीकरण
नोटिस में दूषित पानी की आपूर्ति के बारे में दो कार्य दिवसों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति को दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications