'देश के लज्जित करने का कांग्रेस ने किया कार्य', एमपी सीएम मोहन यादव ने कुछ यूं घेरा

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 22 मई को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज पहुंचे। यहां सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार देश को लज्जित करने का कार्य किया है।

महाराजगंज के नौतनवा में लोकसभा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि महराजगंज भगवान बुद्ध के जन्मस्थली के नजदीक है, यह पवित्र नगरी है।

MP CM Mohan Yadav

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां जनता द्वारा जनता के लिए जनता का चुनाव किया जाता है। पड़ोसी देश नेपाल का संबंध बहुत पुराना है। यहां खुली सीमा है। कांग्रेस नहीं बता पाएगी कि कितना गहरा संबंध है। नेहरू की गलती से चाइना ने कब्जा किया है, जो लंबे समय से कलंक रहा है।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार देश को लज्जित करने का कार्य किया है। कांग्रेस के शासन काल में घोटाले पर घोटाले होते गए। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सत्ता संभाली, तब कांग्रेस ने हंसी उड़ाई की चाय बेचने वाले से सरकार नहीं चलेगी। पाकिस्तान ने दो बार गलती किया तो सैनिकों ने घर में घुसकर मारा।

सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए आगे कहा कि जब मैं शिक्षा मंत्री था तो मध्य प्रदेश के पाठ्यक्रम में राम, कृष्ण को शामिल किया। राम कहां पैदा हुए कांग्रेस को पता नहीं। कांग्रेस 70 साल तक लोगों को भटकाती रही। आज भगवान राम का धाम अयोध्या जगमगा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने लिए कुछ नहीं किया, सब देश के लिए किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+