पूर्व विधायक पारुल साहू भाजपा में हुई शामिल, CM मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस का ये दोहरा चरित्र नहीं चलेगा
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। वहीं, अब सुरखी विधानसभा की पूर्व विधायक पारुल साहू ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार 12 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पारुल साहू को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इतना ही नहीं, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शेर सिंह यादव, छिंदवाड़ा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना के साथ-साथ डॉ. प्रतिभा राजगोपाल ने भाजपा ज्वाइन कर ली हैं। इस दौरान सीएम यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, आज कांग्रेस के पूर्व विधायक पारुल साहू, शेर सिंह यादव और अमित सक्सेना भाजपा में शामिल हुए हैं।

सीएम यादव ने कहा कि जिन्होंने देश सेवा के लिए कांग्रेस ज्वाइन की थी, लेकिन इनके मन में अब निराशा है। क्योंकि, कांग्रेसी एक तरफ तो भगवान राम का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ 'दुआ' करते हैं। ये दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। इन्हें जनता माफ नहीं करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाएंगे जो साफ दिखाई दे रहा है।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि नोट पकड़े गए और डर के मारे खुद भी 400-400 प्रत्याशी खड़े करने की बात करते है। इसका मतलब है कि आप बाहना बनाकर हार से बचने का रास्ता तलाश रहे हो। लेकिन, आपको जनता कभी माफ नहीं करेगी और इस बार निश्चित रूप से पीएम मोदी तीसरी बाक सरकार बना रहे है।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक पारुल साहू ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में सुरखी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस वक्त तत्कालीन कांग्रेस के उम्मीदवार और वर्तमान कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को 141 वोटों से हराया था। इसके बाद भी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विधायक रहते हुए उनका टिकट काट दिया था।
इस बात नाराज होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। इसी बीच सुरखी विधानसभा में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने पारुल साहू को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने पारुल साहू करीब 40 हजार वोटों से हराया था।
इसके बाद वर्ष 2023 में कांग्रेस ने उनको चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया। ऐसा बताया जाता है कि तभी से वे कांग्रेस से नाराज थी। पारुल साहू सागर की बंडा विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष साहू की बेटी हैं।











Click it and Unblock the Notifications