लाड़ली बहनों के खाते में जल्द आएंगे 1250 रुपए, सीएम मोहन यादव ने खुद बताई किस्त जारी होने की तारीख
CM Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। जी हां...मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि के बारे में गुरुवार 2 मई को बड़ा अपडेट दिया है। सीएम यादव ने बताया कि अब लाड़ली बहनों के खाते में 5 मई को नहीं बल्कि, 4 मई को 1250 रुपए की राशि खातों में भेजी जाएगी।
सीएम मोहन यादव ने यह जानकारी आगर में आयोजित हुई चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दी। सीएम यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में इस बार 1250 रुपए की राशि 5 मई की जगह 4 मई को खातों में डाली जाएगी।

मंच से अपने भाषण के दौरान सीएम यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों ने मुझे बहुत सारी मालाएं भी पहनाईं। बहनों आप चिंता मत करना, कहने के लिए मैंने 5 तारीख बोली है लेकिन 5 तारीख को रविवार है तो एक दिन पहले ही यानी 4 मई को लाडली बहना योजना का पैसा 1250 रुपए आपके खाते में आ जाएंगे।
चुनावी सभा के दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि लाडली बहना योजना की राशि को लेकर कांग्रेसी हायतौबा मचा रहे थे। कह रहे थे कि भाजपा सरकार यह पैसे कहां से ला रही हैं, लेकिन भाजपा तुमसे तो नहीं मांग रही है। तुम्हारा इतना छोटा मन है कि तुम कभी दे भी नहीं सकते हो।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 5 लाख रुपए तक के नि:शुल्क इलाज एवं आयुष्मान कार्ड धारकों को गंभीर अवस्था में इलाज हेतु निःशुल्क एयर एम्बुलेंस की सुविधा भी मोदी की गारंटी है। बता दें कि सीएम ने आज उज्जैन के फ्रीगंज में आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान कार्यक्रम में सहभागिता की और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान भारत के फॉर्म भरवाये।












Click it and Unblock the Notifications