पीएम-सूरज पोर्टल का PM मोदी ने किया शुभारंभ, CM मोहन यादव ने कहा- वंचित वर्ग के लिए साबित होगा मददगार

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधावर 13 मार्च को सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) पोर्टल का शुभारंभ' किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी धार से ऑनलाइन इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम-सूरज पोर्टल का शुभारंभ करते हुए पीएम ने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं के साथ अन्य योजनाओं का पैसा सीधे गरीब के खाते में पहुंचेगा।

अब न कोई बिचौलिया, न कमीशन लेने वाला होगा और सिफारिश के लिए किसी गरीब को चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। पीएम-सूरज पोर्टल के जरिए वंचित समुदाय में लोगों का आर्थिक सहायता दी जायेगी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य है। इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि पूर्व वर्षों में वंचित वर्ग के महत्व को समझा नहीं गया।

MP CM Mohan Yadav

निर्धन तबके के लोगों की कई पीढ़ियों ने अपना जीवन मूलभूत सुविधाओं के बिना ही बिता दिया। वर्ष 2014 से 'सबका साथ-सबका विकास' के सिद्धांत पर अमल किया जा रहा है। सरकार लोगों तक पहुंच रही है। तो वहीं, धार से ऑनलाइन इस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी अभिनंदन के पात्र हैं। वे जनकल्याण की दृष्टि से बारीक बातों का भी ध्यान रखते हैं।

सम्पूर्ण आबादी को स्वच्छ और स्वस्थ रखने वाले सफाई कर्मचारियों के हित में उन्होंने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन्हें आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया है। सरकार का प्रयास है कि नगरीय निकायों में सफाई करने वाले श्रमिकों को सुरक्षा और सम्मान दोनों प्राप्त हों। नया पोर्टल कमजोर वर्गों के सम्मान, रोजगार और कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को एकीकृत रूप से सहायता मुहैया करवाएगा। एक दिन में ही ऋण प्रकरण मंजूर हो जाएंगे।

पीएम के नेतृत्व में भारत विश्व की महत्वपूर्ण अर्थ व्यवस्था हो गया है। इंग्लैंड जैसे देश जिन्होंने कभी भारत को परतंत्र रखा अब हमसे मित्रता चाहते हैं। गत दस वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए विकासपरक कार्यों से भारत ने विशिष्ट स्थान बनाया है। जब मोदी जी ने स्वच्छता का संकल्प लिया तो पूरे देश की तस्वीर बदल गई। मध्यप्रदेश में इंदौर को सात बार स्वच्छतम शहर का अवार्ड मिला। मध्यप्रदेश भी दो बार अवार्ड प्राप्त कर चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में जनजातीय वर्ग के सम्मान के लिए महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। टंट्या मामा के नाम से खरगोन में नया विश्वविद्यालय प्रारंभ हो रहा है। एक समय था जब हमारे क्रांतिवीर अपमानित हो जाते थे। स्वतंत्रता के पश्चात अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधियों को सम्मान नहीं दिया गया। आज इस वर्ग की देश में श्रीमती मुर्मु राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रही हैं। सीएम यादव ने कहा कि धार जिले में भी वीर सेनानी हुए हैं। सीएम ने विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+