'भाजपा में आकर कांग्रेसी महसूस करते हैं सुकून', CM मोहन यादव ने कहा- उन्हें गाली देना उचित नहीं

MP CM Mohan Yadav: अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने हाल ही में भाजपा ज्वाइन की थी। कमलेश शाह के भाजपा में शामिल होने पर छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने उनका नाम लिए बिना ही उन्हें गद्दार कहा था। नकुलनाथ के इस बयान पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नकुलनाथ की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए उसे आदिवासी समाज का अपमान बताया। सीएम यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, '...भाजपा में कांग्रेस पार्टी से बड़ी संख्या में लोग आकर सुकून महसूस करते हैं...राजनीतिक दृष्टि से काम करने के लिए एक सकारात्मक तरीके से कार्य करने की प्रणाली सभी को आकर्षित करती है।'

MP CM Mohan Yadav

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि बड़े ही दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस और खासकर इनके बड़े नेताओं ने अपने परिवार में ही कांग्रेस को बंद कर लिया है। उनके परिवार में यह मानसिकता है कि उनकी पत्नी और बेटा ही नेता बन सकते हैं और सामान्य समाज से किसी को भी नेता नहीं बनना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम यादव ने कहा कि कमलनाथ जी के बेटे नकुलनाथ, जो छिंदवाड़ा कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। आदिवासी समाज के नेता कमलेश शाह अभी तक कांग्रेस में थे, तो बहुत अच्छे थे। जिनकी तीन पीढियां विधायक रही हैं। कमलेश शाह जी राज परिवार के सदस्य हैं।

कमलेश शाह जी हमारे (भाजा) परिवार में शामिल हुए तो अब उनको गद्दार, बिकाऊ कहना और गाली देना.. मैं इसे किसी भी दृष्टि से उचित नहीं मानता। सीएम यादव ने कहा कि नकुलनाथ जी द्वारा आदिवासी समाज के ऐसे नेता को गाली देना, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें उनसे और उनके पूरे समाज से क्षमा मांगना चाहिए।

कहा कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ जी की स्थिति बहुत गड़बड़ है। ये वो गड़बड़ी के प्रमाण हैं कि ये किसी समाज को नहीं जानते और किसी के बारे में कुछ भी बोल देते हैं। अपमान कर देते हैं राजनीति में इससे किसी की छवि नहीं बनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+