BJP का Manifesto अगले 5 वर्ष के विकास का विजन, CM मोहन यादव ने कहा

BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार 14 अप्रैल को अपना मैनिफेस्टो यानी संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम यादव ने इस संकल्प पत्र को अगले पांच वर्ष के विकास का विजन बताया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज पार्टी द्वारा जारी इस मैनिफेस्टो में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्ष सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का विजन है। यह विजन डॉक्यूमेंट भी भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जारी किया है।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने आगे कहा कि जो यह बताता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दलित, वंचित, शोषित व सर्वहारा वर्ग के लिए भाजपा सरकार आगे लगातार कार्य करती रहेगी। संकल्प-पत्र में जो बातें कही गई हैं, पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उन सभी बातों को पूरा करेगी।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म-जयंती पर अपना संकल्प-पत्र जनता के सामने प्रस्तुत किया है। इस संकल्प-पत्र को लेकर हम सब संकल्प ले सकते हैं कि अगले पांच वर्ष पीएम मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, सेवा, सुशासन को समर्पित होंगे।

कहा कि पीएम मोदी भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस संकल्प-पत्र में 2047 का विकसित भारत निहित है। भारतीय जनता पार्टी जो संकल्प लेती है उस संकल्प को पूरा करती है। पीएम के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस दिशा में काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+