एक-एक वोट डाल कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे, छतरपुर में बोले सीएम मोहन यादव

MP News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग चल रही है। 1 बजे तक 44.43 फीसदी मतदान हो चुका है। इस बीत छतरपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे कार्यकर्ता अपने मतदान केंद्र पर एक-एक वोट डला कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे।

छतरपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, पूरे देश में पहले चरण का चुनाव चल रहा है। लोकसभा के महायज्ञ में सभी मतदाता अपने-अपने तरीके से आहुति दे रहे हैं। मैं इस बात के लिए आनंदित हूं कि लगभग 1 करोड़ 9 लाख से ज्याजा मतदाता हमारे अपने प्रदेश में 6 सीटों पर मतदान कर रहे हैं।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे कार्यकर्ता अपने मतदान केंद्र पर एक-एक वोट डला कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे। इससे पहले अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, 'लोकतंत्र का महापर्व है चुनाव...अधिकार ही नहीं, पावन कर्तव्य है मतदान...। आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से विनम्र अपील है कि आप मतदान अवश्य करें और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि आपका एक वोट हमारे देश को विकसित भारत और गरीब को समृद्ध बना सकता है, आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। स्वयं वोट करें और दूसरे मतदाताओं को भी प्रेरित करें। बता दें कि सीएम यादव ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें बताया है कि आज जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी और शहडोल में वोटिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+