नर्मदापुरम में विकास कार्यों की CM मोहन यादव ने की समीक्षा, कलेक्टर्स से कही ये बात
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सभी कलेक्टर्स अपने-अपने क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों के साथ त्रैमासिक बैठक एक सप्ताह में करें। उसके बाद अगले सप्ताह से संभागीय स्तर पर त्रैमासिक बैठक आयोजित करें जिससे जिलों में चल रहे विकास कार्य की समीक्षा की जा सके।
दरअसल सीएम यादव शुक्रवार को नर्मदापुरम में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कलेक्टर 23 फरवरी को त्रैमासिक बैठक करें और संभागीय स्तर पर संभाग के प्रभारी एसीएस की उपस्थिति में 24 फरवरी को जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करें।

सीएम यादव ने कहा कि निकट समय में गरमी के आने के पूर्व पेयजल स्त्रोतों पर ध्यान दें। नल-जल योजना को समय पर पूर्ण करें जिससे गर्मियों में पेयजल की समस्या का सामना आमजन को नहीं करना पडे। शासन की योजनाएं प्रारंभ होती है परन्तु इन्हें समय पर पूर्ण करवाना हमारा और आपका दायित्व है।
इस दौरान आमला विधायक योगेश पंडाग्रे ने जिले में पटवारियों की कमी का हवाला देते हुए कहा कि एक पटवारी के पास तीन-तीन हलके होने के कारण पटवारी कार्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते। इस पर सीएम यादव ने कहा कि शीघ्र ही पटवारियों की पदस्थापना की जाएगी। उन्होंने आयुक्त से जिलों की आवश्यकताओं के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर उनका निराकरण करनें के निर्देश दिए।
विभागवार की गई समीक्षा
सीएम यादव ने राजस्व महाअभियान के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विधायकों से पूछा कि आपके जिले में चल रहे राजस्व महाअभियान की जानकारी आपको है क्या? विधायकों द्वारा सहमति दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने जिलेवार राजस्व कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा में बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के 76 प्रतिशत प्रकरण निराकृत किये गये। पीएम स्वामित्व योजना के तहत 2400 प्रकरण दर्ज किए गए। सीएम यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नल-जल योजना, सीएम राइज़, किसान कल्याणस्वरोजगार योजना एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।












Click it and Unblock the Notifications