कैलाश नाथ काटजू की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने किया याद, कुछ यूं दी विनम्र श्रद्धांजलि
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू जी की आज यानी शनिवार 17 फरवरी को पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर सीएम मोहन यादव ने उन्हें याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजिल दी।
सीएम मोहन यादव ने पूर्व सीएम कैलाश नाथ काटजू जी तस्वीर एक्स हैंडल पर शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, 'मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश नाथ काटजू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मप्र के विकास में आपका अद्वितीय योगदान सदैव प्रेरणादायी बना रहेगा।'

बता दें कि कैलाश नाथ काटजू जी मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। इन्होंने जनवरी, 1957 से मार्च, 1962 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद रहे थे। कैलाश नाथ काटजू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इन्होंने कई पुस्तकों की रचना भी की थी। भारत के स्वाधीनता संग्राम में भी इनका विशेष योगदान था।
कैलाश नाथ काटजू जी का जन्म 17 जून 1887 को मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में हुआ था, लेकिन वे मूल रूप से कश्मीरी पंडित थे और उनकी कर्मभूमि इलाहाबाद रही थी। काटजू जी के पिता का नाम पंडित त्रिभुवननाथ काटजू था। बता दें कि काटजू उन गिने-चुने लोगों में शामिल थे जो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भाई कहकर संबोधित करते थे।












Click it and Unblock the Notifications