शंकर लालवानी के समर्थन में इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- कांग्रेस को जिताने के लिए पाकिस्तान कर रहा मदद
MP News: शंकर लालवानी के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 11 मार्च को इंदौर पहुंचे। यहां आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस का नाम लिया तो माइक की भी हवा निकल गई। मुझे पता नहीं था कि कांग्रेस के इतने बुरे दिन आ गए।
इंदौर जिले में आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगा। सीएम यादव ने कहा कि पता नहीं कांग्रेस का पाकिस्तान से क्या संबंध है। कांग्रेस के लिए कोई समर्थन की बात नहीं कर रहा, लेकिन पाकिस्तान के नेतागणों बोल रहे है कि कांग्रेस की जीत होना चाहिए। कांग्रेस को जिताने के लिए पाकिस्तान मदद कर रहा है, इससे बड़ी दुभार्ग्य की बात क्या होगी?

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने इंडिया गठबंधन का नाम लिए बिना ही उसकी तुलना रावण से की। कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग भगवान राम के जमाने में भी सोने की लंका लेकर अत्याचार करने के लिए पैदा हुए। दस-दस मुंह से वादे करते थे। अक्ल का दिवालियापन ऐसा था कि माता सीता के अपहरण के लिए भी भगवा पहन कर गए थे।
माता सीता ने लक्ष्मण रेखा पार करने की गलती कर दी थी, लेकिन इंदौर वालों ध्यान रखना किसी भी हालत में लक्ष्मण रेखा पार मत करना। कांग्रेस कह रही है कि नोटा दबाना है। कांग्रेस अपने प्रत्याशी के साथ मैदान से भाग गई और जनता को गलत रास्ता बता रही है। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस भीतर से खोखली हो चुकी है।
इस दौरान सीएम यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अगले 5 वर्षों में यह देश न केवल "विकसित भारत" और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ेगा, बल्कि विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में भी नया इतिहास रचेगा।












Click it and Unblock the Notifications