उज्जैन के हनुमंत आश्रम पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां क्षिप्रा तट पर स्थित दत्त अखाड़ा पहुंचकर सुंदरपुरी महाराज जी से भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही कहा, पूज्य महाराज के आशीष से प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और जनसेवा के समस्त संकल्प पूर्ण हो, यही प्रार्थना है।

उज्जैन में स्थित श्री हनुमंत आश्रम में श्री हजारी हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दर्शन व पूजन किया और गौ-सेवा कर जगत कल्याणी गौ-माता को प्रणाम भी किया। सीएम यादव ने इस दौरान प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि उज्जैनी देवताओं और संत-महात्माओं की नगरी है। उज्जैन में संतों के माध्यम से सेवाओं के कई कार्य चल रहे हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का योगदान अद्वितीय है।

संत समाज के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी। इस दौरान सीएम मोहन यादव चिंतामन गणेश रोड स्थित राजराजेश्वरी आश्रम पहुंचे। यहां महामंडलेश्वर अतुलेशानंद आचार्य शेखर जी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर आश्रम में बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया गया। सीएम यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज मैं महामंडलेश्वर अतुलेशानंद आचार्य शेखर जी महाराज के आश्रम में आया। उनका मुझे स्नेह व आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ और उन्होंने परंपरागत विधि से पुष्प से अभिषेक कराया।

सीएम ने कहा कि मैं हृदय से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उज्जैन के अंदर संतों के माध्यम से कई सेवा कार्य चल रहे हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा में संत समाज का योगदान अद्वितीय है। मैं महाराज श्री से कामना करता हूं कि सरकार, संत समाज के आशीर्वाद से अपने पवित्र ध्येय पर चलती रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+