दुर्गादास उइके के समर्थन में CM मोहन यादव बैतूल पहुंचे, भगवान कृष्ण के नाम पर मांगे वोट

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 28 अप्रैल को दुर्गादास उइके के समर्थन में बैतूल पहुंचे। यहां आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाया। साथ ही, कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आतंकी उनकी सरकार के समय सैनिकों के सिर काटकर फुटबॉल खेलते थे।

बैतूल में आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा, 2019 का वोट भगवान राम के लिए था, अब 2024 का वोट भगवान कृष्ण के लिए। उन्होंने कहा कि 2024 का वोट भगवान कृष्ण के नाम पर जाना चाहिए। इस दौरान सीएम यादव ने जनता से पूछा कि अबका वोट उधर जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए।

MP CM Mohan Yadav

कहा कि इस बार हमारी मथुरा बुला रही है। उन्होंने जनता पूछा कि बुला रही कि नहीं बुला रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम यादव ने कहा कि सबको पता है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ, लेकिन कांग्रेस को नहीं मालूम था। इसलिए कोर्ट में एफिडेविट लगाते थे।

आतंकवाद को लेकर उन्होंने कहा कि सैनिकों के सिर काटकर फुटबॉल खेलते थे, कांग्रेस ने ऐसे हालात बनवाये थे। भाजपा के 10 साल की सरकार में पाकिस्तान को मालूम चल गया कि अब कांग्रेस की सरकार नहीं है। बालाकोट में हमला किया तो उसका जवाब दिया गया।

मंच से आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा, बैतूल की जनता करे पुकार...फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु मध्यप्रदेश की देवतुल्य जनता इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर कमल खिलाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कटिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+