लेह में शहीद हुए सूबेदार अनिल वर्मा को CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को 11 लाख देने के दिए निर्देश
MP News: भारतीय सेना में तैनात मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के रहने वाले सूबेदार अनिल वर्मा की लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। सूबेदार अनिल वर्मा की शहादत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया। साथ ही, कहा कि प्रदेश ही नहीं संपूर्ण देश को आप पर गर्व है।
सीएम मोहन यादल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, मध्यप्रदेश के लाल सूबेदार अनिल वर्मा ने लद्दाख में मां भारती की सेवा के प्रण को प्राण न्यौछावर कर पूरा किया है। प्रदेश ही नहीं संपूर्ण देश को आप पर गर्व है। मैं प्रभु से अनिल वर्मा की आत्मा को शांति व शोकसंतृप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के लाल, वीर सपूत सूबेदार अनिल वर्मा के मां भारती की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने पर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान सीएम ने सीहोर जिले के इछावर के ग्राम लसूडिया परिहार निवासी वीर जवान के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 11 लाख की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें, सूबेदार अनिल वर्मा को भारतीय सेना के जवानों ने सोमवार को गॉड ऑफ ऑनर दिया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा भी शामिल हुए। खबर के मुताबिक, सूबेदार अनिल वर्मा की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम लाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications