नेताजी सुभाष चंद्र बोस को CM मोहन यादव ने किया कोटि-कोटि नमन, कही ये खास बात
Madhya Pradesh News: भारत के महन क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आज यानी 23 जनवरी को 127वीं जयंती है। नेता जी की जयंती पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। साथ ही, कहा कि देश के प्रति आपकी निष्ठा, भक्ति और समर्पण युवाओं एवं समस्त देशवासियों को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' का मंत्र देकर देशवासियों को परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए नव शक्ति व नव ऊर्जा से भर देने वाले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती "पराक्रम दिवस" पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा, 'देश के प्रति आपकी निष्ठा, भक्ति और समर्पण युवाओं एवं समस्त देशवासियों को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।' आपको बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पूरा देश पराक्रम दिवस के तौर पर मनाता है। साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन को 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मनाने का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications