राम मनोहर लोहिया की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कहा- आपके विचार प्रेरणा स्रोत हैं
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया को उनकी 114वीं जयंती पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि आपके विचार एवं आदर्श प्रत्येक भारतीय के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणा स्रोत हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 23 मार्च को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'स्वतंत्रता सेनानी, प्रगतिशील विचारधारा के प्रतिपादक, प्रबुद्ध राजनीतिक व प्रखर समाजवादी नेता डॉ.राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करता हूं।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा, आपका सम्पूर्ण जीवन समतामूलक समाज की स्थापना के लिए समर्पित रहा। आपके विचार एवं आदर्श प्रत्येक भारतीय के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणा स्रोत हैं। बता दें, राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था।
उनके पिता हीरालाल पेशे से अध्यापक और सच्चे राष्ट्रभक्त थे। राम मनोहर लोहिया साल 1918 में अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, राम मनोहर लोहिया ने पंडित नेहरू के सामने फूलपुर सीट से नामांकन किया था। इस दौरान उनकी सभाओं में भीड़ जुटने लगी।
जैसे ही यह खबर इंदिरा गांधी को मिली तो वह चिंतित हो उठीं। उन्होंने नेहरू को संदेश भेजकर कहा, यहां आकर चुनाव प्रचार करें। इसके बाद नेहरू यहां आए ही नहीं, बल्कि तीन दिन लगातार चुनावी सभाएं भी कीं। चुनाव परिणाम आया तो डॉ.लोहिया भले ही नेहरू से हार गए हों, लेकिन उन्होंने 87 बूथों पर पंडित नेहरू को पराजित किया था।












Click it and Unblock the Notifications