फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को CM मोहन यादव ने किया नमन, फोटो साझा कर कही ये बात
MP News: प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जी की जयंती पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नमन किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि कहानियां सदैव देशवासियों और युवाओं को गौरवान्वित करती रहेंगी।
सीएम यादव ने बुधवार 3 अप्रैल को प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की तस्वीर अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के महानायक, भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष, प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने लिखा कि आपके शौर्य, साहस और बहादुरी की कहानियां सदैव देशवासियों को गौरवान्वित एवं युवाओं को मातृभूमि के गौरव तथा सम्मान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती रहेंगी। बता दें कि सैम मानेकशॉ का जन्म 3 अप्रैल 1914 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था और उनका पूरा नाम था सैम होरमूजजी फ्रांमजी जमशेदजी मानेकशॉ था।
दोस्त, पत्नी और अफसर-मातहत सैम या 'सैम बहादुर' नाम से ही पुकारते थे। सैम मानेकशॉ के पिता होर्मसजी मानेकशॉ एक डॉक्टर थे, जो नहीं चाहते थे कि उनका बेटा सेना में जाए। हालांकि, उन्होंने अपनी पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर साल 1932 में भारतीय सैन्य अकादमी में दाखिला ले लिया। इसके दो साल बाद 4/12 फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट का हिस्सा बन गए।
बता दें कि साल 1971 में पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ हुई जंग में भारतीय सेना को मिली अभूतपूर्व सफलता का काफी श्रेय देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को जाता है। उनके रण कौशल की बदौलत ही 3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया और 13 दिनों में ही उसको हथियार डालने पर मजबूर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications