NEET टॉपर आर्यन गुप्ता कौन? अपने की मौत के बाद डॉक्टर बनने का लिया संकल्प, इस खास स्ट्रैटजी ने बनाया टॉपर
NEET topper Aryan Gupta: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा का री-एग्जाम 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी परिणाम में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंजाब के पांशुल बंसल ने टॉप किया है। आर्यन गुप्ता ने 99.9999 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की, जबकि हरियाणा के उतने ही परसेंटाइल हासिल कर (AIR) 2 पर अपनी जगह बनाई है।
याद रहे 3 मई 2026 को नीट यूजी 2026 की परीक्षा आयोजित की थी लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। नीट के इतिहास में पहली ऐसा हुआ कि पूरी नीट परीक्षा पेपर लीक की वजह से रद्द करनी पड़ी। जिसके बाद 21 जून 2026 को दोबारा नीट यूजी री-परीक्षा आयोजित की गई ।

इस परीक्षा में देश भर के लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इनमें लाखों उम्मीदवारों को पछाड़ कर पंजाब के आर्यन आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 नंबर हासिल कर टॉप किया है। आइए जानते हैं कौन हैं आर्यन गुप्ता और देश भर में नीट यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल करने के लिए उनकी स्ट्रैटजी क्या रही?

कौन हैं आर्यन गुप्ता?
आर्यन गुप्ता पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। पिता डॉ. सचिन गुप्ता और मां डॉं रीनू गुप्ता हैं। वहीं आर्यन गुप्ता के भाई ने अखिल गुप्ता ने पिछले साल नीट में ऑल इंडिया 54 रैंक हासिल की थी। मां-पिता दोनों डॉक्टर हैं तो बचपन से ही मेडिकल प्रोफेशन की अहमियत को करीब से आर्यन ने महसूस किया लेकिन आर्यन ने खुद बताया कि आखिर वो क्या वजह है कि वो कैंसर रोग विशेषज्ञ बनना चाहते हैं।

अपने की मौत के बाद डॉक्टर बनने का लिया संकल्प
पंजाब के आर्यन गुप्ता ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू ने बताया, "मैंने कड़ी मेहनत की, मुझे नींद नहीं आती थी लेकिन अब यह सब बहुत अवि अविश्वसनीय लग रहा । उन्होंने कहा मुझे अब ये सब सपने जैसा लग रहा है। उन्होंने बताया कि जब मैं कक्षा तीन में पढ़ता था तब मेरी दादी की कैंसर से मौत हो गई थी, तभी मैंने डॉक्टर बनने की प्रतीज्ञा ली।"
16-17 घंटे पढ़ाई कर नीट टॉपर बने आर्यन गुप्ता
आर्यन गुप्ता ने बताया कि वो कैंसर विशेषज्ञ बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा जीवन में अभी बहुत कुछ करना है, लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। आर्यन बताते हैं कि नीट परीक्षा की तैयारी करने के लिए मैं दिन में 16-17 घंटे पढ़ाई करता था। अपने नोट्स तैयार करता था।
डॉक्टर पिता बोले- भाई से प्रेरित होकर दिन-रात कड़ी मेहतन की, बना टॉपर
पिता डॉ. सचिन गुप्ता ने कहा एक अभिभावक के लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। उन्होंने बताया पिछले साल उनके बड़े अखिल गुप्ता ने 54 रैंक हासिल की थी। अपने बड़े भाई से प्रेरित होकर आर्यन ने उससे भी बेहतर प्रदर्शन किया है। डॉ सचिन ने बताया जब मैं खुद डॉक्टर बना था, तब भी मैं इतना खुश नहीं था। आज अपने बच्चों को यह उपलब्धि हासिल करते देखकर मुझे और भी अधिक खुशी हो रही है।
आर्यन की डॉक्टर मां क्या बोलीं?
आर्यन गुप्ता की मां रीनू गुप्ता कहा मैं आज बहुत खुश हैं, मेरे लिए इससे अधिक खुशी का पल और क्या हो सकता है। हमारे बेटे ने कड़ी मेहनत की और उसने पूरी ईमानदारी और लगन से पढ़ाई की। अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का ईमानदारी से पालन करते हुए उसने यह मुकाम हासिल किया है।"


Click it and Unblock the Notifications
