2 बार उजड़ा घर, मिला ऐसा दर्द, इस खूबसूरत एक्ट्रेस की बर्बाद हुई जिंदगी, फिर तड़प-तड़प कर हुई मौत

Kalpana Mohan: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने कम समय में ही अपनी दमदार एक्टिंग से ऐसी पहचान बनाई कि आज भी उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। कल्पना मोहन भी उन्हीं चुनिंदा हीरोइनों में शामिल थीं। महज 11 फिल्मों के करियर में उन्होंने अपनी खूबसूरती, दमदार एक्टिंग और डांस स्किल से लाखों दिल पर राज किया था।

बॉलीवुड की लेडी स्टार थीं कल्पना मोहन
एक समय ऐसा भी था जब कल्पना मोहन को बॉलीवुड की अपकमिंग लेडी स्टार माना जा रहा था। हालांकि कुछ खास फैसलों, निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव और किस्मत के खेल ने कल्पना मोहन के चमचमाते करियर रोक दिया था। सफलता से संघर्ष तक का कल्पना मोहन का सफर किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह था।

Kalpana Mohan

कल्पना मोहन ने 10 साल तक बॉलीवुड में किया काम

जानकारी के अनुसार कल्पना मोहन का जन्म साल 1946 को श्रीनगर में हुआ था। उन्हें एक्ट्रेस बनना था इसलिए वह श्रीनगर से मुंबई आ गई थीं। उन्होंने करीब 10 साल तक बॉलीवुड में काम किया था। भले ही उनका फिल्मी सफर छोटा था लेकिन उन्होंने जबरदस्त काम किया और दर्शकों से लेकर फिल्म मेकर्स तक के दिल में अपनी अलग जगह बना ली।

कल्पना मोहन को पसंद करने लगे थे शम्मी कपूर

-कल्पना मोहन और शम्मी कपूर की फिल्म 'प्रोफेसर' को, आज भी इंडस्ट्री की बेहतरीन मूवीज में गिना जाता है। फिल्म का सुपरहिट गाना ऐ गुलबदन आज भी खूब पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि कई मेकर्स तो ये तक मानने लगे थे कि कल्पना मोहन का इस इंडस्ट्री में कदम रखना दूसरी एक्ट्रेसेस के लिए खतरा बन गई थीं। कहा जाता है कि शम्मी कपूर फिल्म 'प्रोफेसर' में साथ काम करते हुए कल्पना मोहन को पसंद करने लगे थे।

-खबर है कि कल्पना के चक्कर में ही शम्मी कपूर की फिरोज खान से हाथापाई भी हो गई थी लेकिन बाद में शम्मी कपूर और कल्पना मोहन के रास्ते अलग हो गए। ऐसे में शम्मी कपूर ने कल्पना मोहन के साथ फिर से काम करने से साफ इनकार कर दिया था। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि शम्मी कपूर ने कई मेकर्स से ये तक कह दिया था कि कल्पना मोहन सनकी हैं।

-शम्मी कपूर के इस बयान से कल्पना मोहन के करियर को काफी नुकसान हुआ था। कई एक्टर्स ने कल्पना के साथ काम करने से मना कर दिया था। कल्पना मोहन का करियर सिर्फ 10 साल ही चल सका और इन दस सालों में उन्होंने बहुत कम फिल्मों में काम किया।

ट्रेंड कत्थक डांसर थीं कल्पना मोहन

आपको बता दें कि कल्पना मोहन एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ साथ ट्रेंड कथक डांसर भी थीं। वहीं कल्पना के पिता अवनी मोहन एक फ्रीडम फाइटर थे और पंडित जवाहरलाल नेहरू के करीबी भी थे। ऐसे में राष्ट्रपति भवन में जब भी कोई कार्यक्रम होता था तो कल्पना को ही डांस परफॉर्मेंस के लिए बुलाया जाता था। वैसे तो कल्पना का असली नाम अर्चना था लेकिन फिल्मों में आने के पहले ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।

देव आनंद की फिल्म को बनाया ब्लॉकबस्टर

फिल्म 'प्रोफेसर' की रिलीज के साथ ही कल्पना मोहन सुर्खियों में छा गई थीं। तभी देव आनंद की नजर एक्ट्रेस पर पड़ी। देव आनंद ने कल्पना को अपनी फिल्म 'तीन देवियों' के लिए साइन कर लिया। फिल्म में कल्पना मोहन के साथ नंदा और सिमी ग्रेवाल जैसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस भी थीं। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की।

सचिन भौमिक से शादी और फिल्मों से दूरी

आपको बता दें कि कल्पना मोहन ने जब बॉलीवुड में शुरुआत की तो मधुबाला तक को रिप्लेस कर दिया था लेकिन बाद में अपने बिखरते करियर को देख एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। ऐसे समय में कल्पना की जिंदगी में सचिन भौमिक की एंट्री हुई थी। कल्पना ने सचिन के साथ शादी कर ली और फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।

दूसरे पति ने पैसों के लिए दे दिया था तलाक

हालांकि कल्पना और सचिन की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई। कुछ ही सालों में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद कल्पना ने साल 1967 में दोबारा एक नेवी ऑफिसर से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी हुई थी। कल्पना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके ससुर उनसे अपना घर पति के नाम करने को कहते थे। उन्होंने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो उनके दूसरे पति ने भी उन्हें तलाक दे दिया था और साल 1972 में दोनों अलग हो गए थे।

लंग इंफेक्शन और पैरालाइसिस का शिकार हो गई थीं एक्ट्रेस

इसके बाद कल्पना मुंबई छोड़कर अपनी बेटी के साथ पुणे में रहने लगी थीं। कल्पना के आखिरी दिन भी काफी दर्दनाक रहे थे। आखिरी दिनों में उन्हें चेस्ट इंफेक्शन हो गया था। ट्रीटमेंट के दौरान वह पैरालाइसिस का शिकार भी हो गई थीं। 5 साल तक गंभीर बीमारी से जूझते रहने के बाद आखिरकार साल 2012 में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। उनका काफी दर्दनाक अंत हुआ था।

कल्पना मोहन का हुआ था दर्दनाक अंत

कल्पना मोहन की जिंदगी इस बात की मिसाल है कि शोहरत और सफलता हमेशा स्थायी नहीं होती। एक दौर में जिस एक्ट्रेस की एक्टिंग और खूबसूरती के चर्चे पूरे बॉलीवुड में थे, वही बाद में निजी परेशानियों, टूटते रिश्तों और गंभीर बीमारी से जूझती रहीं। हालांकि उनका फिल्मी सफर लंबा नहीं रहा लेकिन 'प्रोफेसर' और 'तीन देवियां' जैसी फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार आज भी दर्शकों की यादों में जिंदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+